Bigg Boss 18 New Promo: वीकेंड का वॉर में टाइम का तांडव फिर शुरू, इस कंटेस्टेंट को न बोलने पर लगेगा जोरदार झटका
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Oct 2024 9:58 AM
Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 के वीकेंड का वॉर एपिसोड को और मजेदार बनाने के लिए रोहित शेट्टी और अजय देवगन की एंट्री हुई है. इसी बीच घरवालों के बीच उत्साह और डर दोनों बरकरार है क्योंकि रोहित शेट्टी घरवालों को टास्क देते नजर आए हैं.
Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है. इस बार वीकेंड का वार भी काफी मजेदार होने वाला है. क्योंकि बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी की एंट्री हो गई है. जिसमें वे घरवालों को टास्क देते हुए नजर आएंगे. इस बीच हंसी-ठिठोली के साथ कुछ स्टंट्स भी होंगे. ऐसे में इस टास्क में सबसे पहले चाहत पांडे का नाम सामने आया. जिन्हें न बोलने पर झटके लगते देखा गया.
किस कंटेस्टेंट को लगा जोरदार झटका?
बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी घर वालों के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं. इस बीच रोहित शेट्टी कहते हैं कि “मैं, सिंघम और चुलबुल पांडे खड़े हैं और हम तीनों को ना सुनने की आदत नहीं है. हम घर वालों से कुछ सवाल पूछेंगे, अगर आप लोगों ने ना कहा तो झटके लगेंगे.” रोहित शेट्टी आगे कहते हैं, क्या चाहत का इस घर में जो क्रश है वह मम्मी को पसंद आएगा? इस पर चाहत रहती है कि, ‘नहीं मेरा इस घर में कोई क्रश नहीं है.’करणवीर बीच में ही उन्हें ठोकते हुए कहते हैं कि, ‘नहीं मत बोल.’ इसके बाद चाहत को झटका लग जाता है और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं. और बाकी घर वाले हंसने लगते हैं.
नायरा बनर्जी हुईं घर से बेघर
बिग बॉस 18 के तीसरे हफ्ते अनुपमा फेम मुस्कान बामने के एविक्शन के बाद अब वीकेंड का वॉर में नायरा बनर्जी भी घर से बेघर हो गईं हैं. इनके पहले शो से वायरल भाभी यानी हेमा शर्मा एलिमिनेट हुई थीं. अब घर में रजत दलाल, चाहत पांडे, अरफीन खान और सारा खान, विवियन डिसेना, आयशा सिंह, चूम दरांग, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जुन, एलिस कौशिक, ईशा सिंह, और भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह रह गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










