Bholaa की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स के कपड़े लेकर भाग गए थे अजय देवगन, जानें फिर क्या हुआ था
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Apr 2023 9:44 PM
Ajay Devgn Prank During Bholaa: भोला फिल्म के राइटर श्रीधर दुबे ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन ने एक प्रैंक किया था, जिसमें उन्होंने राइटर और को-राइटर के कपड़े चुरा लिए थे. सभी को टॉवेल लपेटकर होटल के अंदर जाना पड़ा था.
Ajay Devgn Prank During Bholaa: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. पिछले 9 दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है. भोला में अजय देवगन को जबरदस्त एक्शन करते देखा गया. फिल्म लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. कहानी की बात करें तो भोला, एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच आमने-सामने हो जाता है. हालांकि शूटिंग के दौरान अजय ने क्रू मेंबर्स के साथ कई सारे मजेदार प्रैंक भी किए थे.
भोला के राइटर श्रीधर दूबे ने हमारे साथ बात करते हुए कहा था, अजय सर का प्रैंक इंडस्ट्री में बहुत मशहूर है. हम भी उससे बच नहीं सकें. उनके लिए हर किसी के लिए एक नया प्रैंक होता था. गोवा में वो दृश्यम 2 की शूटिंग कर रहे थे. भोला के सीन्स डिस्कशन के लिए उन्होंने हमें भी बुलाया था. वे पूल में स्विमिंग करने लगे. हमारा भी मन हुआ, उन्होंने बोला आ जाओ. अजय देवगन के साथ स्विमिंग करने का मौका कौन छोड़ सकता है. हम पूल में उतर गए. थोड़ी देर में मुझे कुछ शक हुआ. मैं थोड़ी देर में पूल से निकल गया, लेकिन मेरा को-राइटर नहीं निकले. कुछ समय बाद मालूम पड़ा उनके कपड़े गायब हो गए हैं. होटल वो टॉवेल लपेटकर गया था.
श्रीधर ने आगे बताया कि मैं भी अजय सर के प्रैंक में फंस गया. उन्होंने मुझे कहा कि एक किरदार का लुक तय नहीं हो रहा, तुम मूंछ लगाकर थोड़ा मुझे दिखाना. उस दिन 40 अलग-अलग तरह के मूंछे मुझे लगायी गयी. दिन खत्म होने के बाद मालूम हुआ ये प्रैंक था. सभी लोग वहां हंसने लगे थे. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि फिल्म की शूट में हमने लेट पैकअप के किस्से बहुत सुने हैं, लेकिन इस फिल्म के सेट पर कई बार जल्दी पैकअप हो जाता था, तो अगले दिन का काम नहीं, बल्कि सब चिल करते थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










