Dhurandhar के ‘रहमान डकैत’ ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट में सैफ-अजय की मूवीज शामिल

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर फेम अक्षय खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Akshaye Khanna Rejected Films: धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना का किरदार फ्लैशबैक के जरिए दिखाया जाएगा. इसी बीच हम आपको बताते हैं उन फिल्मों की लिस्ट, जिन्हें अक्षय खन्ना ने करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

Akshaye Khanna Rejected Films: धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पिछले पार्ट में अक्षय के रियलिस्टिक रोल रहमान डकैत ने दर्शकों खासकर जनरेशन Z के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ा दी थी. इस फिल्म में उनके किरदार को फ्लैशबैक के जरिए दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों को कहानी का नया पहलू देखने को मिलेगा. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं उन फिल्मों की लिस्ट, जिसे एक्टर ने करने से मना कर दिया था. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

विज्ञापन

परिणीता

अक्षय खन्ना को शुरू में परिणीता में शेखर का किरदार ऑफर किया गया था. यह रोल फिर सैफ अली खान ने निभाया. फिल्म की कहानी बचपन के प्रेमियों ललिता और शेखर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी करने का सपना देखते हैं. यह फिल्म विद्या बालन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी रही.

जिंदा

फिल्म जिंदा में अक्षय को रोहित चोपड़ा का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. यह रोल जॉन अब्राहम ने निभाया। फिल्म में संजय दत्त, लारा दत्ता और सेलीना जेटली भी मुख्य भूमिका में थे.

खाकी

अक्षय खन्ना को खाकी में सब-इंस्पेक्टर अश्विन गुप्ते का किरदार ऑफर हुआ था. उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और रोल तुषार कपूर को दिया गया. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय भी थे.

कांटे

फिल्म कांटे में अक्षय को मक का रोल ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और यह रोल लकी अली को मिला. फिल्म की कहानी छह पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलत आरोप में जेल जाते हैं और बदला लेने के लिए बैंक लूटने की योजना बनाते हैं.

कुर्बान

अक्षय खन्ना को कुर्बान में रियाज मसूद का रोल ऑफर हुआ, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. यह रोल विवेक ओबेरॉय को मिला. फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा’ ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola