Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2026 10:10 AM

विज्ञापन

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के लीड एक्टर रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 Advance Booking Report Day 1: फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. भारत में 6 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Advance Booking Report Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने भारत और विदेशों में शानदार कमाई कर ली है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन टिकटों की बिक्री ने पहले ही बड़े ओपनिंग की उम्मीद जगा दी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के पहले दिन यानी गुरुवार के शो के लिए भारत में 6 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. इससे फिल्म ने लगभग 14.39 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा करीब 22.9 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है.

प्रीमियर और पहले दिन की कमाई ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का प्रीमियर शो 18 मार्च को है. प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग से करीब 37 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं पहले दिन की एडवांस बुकिंग 22 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है. इस तरह दोनों को मिलाकर कुल प्री-सेल्स करीब 59.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस कमाई में मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों का योगदान माना जा रहा है. फिल्म को लेकर बनी चर्चा को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कई बड़े ओपनिंग रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है.

विदेशों में भी फिल्म का जलवा

फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए फिल्म ने करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 46 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है. ओपनिंग डे और प्रीव्यू शो के लिए ही करीब 2.5 मिलियन डॉलर की टिकटें बिक चुकी हैं. वहीं पूरी दुनिया में ओपनिंग वीकेंड की एडवांस बुकिंग करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 110 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2: क्या वीकेंड पर 90 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘धुरंधर 2’? ट्रेड एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola