Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के 'हमजा' ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार

‘धुरंधर 2’ के रणवीर सिंह
Ranveer Singh Rejected Films: रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को ठुकराया है. इनमें ‘कबीर सिंह’, ‘एनिमल’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘सैम बहादुर’, ‘लव एंड वॉर’ और ‘डॉन 3’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
Ranveer Singh Rejected Films: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि अपने करियर में रणवीर ने किन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया हैं. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई फिल्में बाद में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आइए जानते हैं उन 6 फिल्मों के बारे में, जिन्हें रणवीर ने करने से मना कर दिया था.
डॉन 3
डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में पहले रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए चुना गया था. साल 2023 में फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर भी सामने आया था, जिसमें यह बताया गया था कि अब शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन’ के किरदार में दिखाई देंगे. हालांकि हाल के दिनों में खबरें आईं कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है. इस खबर ने फैंस को हैरान जरूर किया, लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
एनिमल
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी और इसमें रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आया था. कहा जाता है कि मेकर्स उन्हें ही इस किरदार में देखना चाहते थे, लेकिन रणवीर ने किसी वजह से फिल्म करने से इनकार कर दिया. इसके बाद रणबीर कपूर को यह मौका मिला और फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर जबरदस्त सफलता हासिल की.
कबीर सिंह
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी पहले रणवीर सिंह को ऑफर की गई थी. बताया जाता है कि रणवीर को इस फिल्म का किरदार काफी डार्क लगा, इसलिए उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया. बाद में शाहिद कपूर ने इस रोल को निभाकर जबरदस्त सफलता हासिल की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई.
सैम बहादुर
डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम चर्चा में था. मेकर्स उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन उस समय रणवीर अपनी फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त थे. डेट्स की कमी के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की. बाद में यह किरदार विक्की कौशल को मिला.
लव एंड वॉर
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी खबरें आई थीं कि इसमें पहले रणवीर सिंह को लेने की योजना थी. लेकिन किसी वजह से रणवीर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. अब इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
भाग मिल्खा भाग
फरहान अख्तर की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ भी रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी. बताया जाता है कि रणवीर ने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था और उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई थी. लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म नहीं की. इसके बाद फरहान अख्तर ने खुद इस फिल्म में अभिनय किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन की बुकिंग ने चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




