3 Idiots के सीक्वल पर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कॉल अभी तक नहीं आया

Updated at : 17 Mar 2026 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
mona singh 3 idiots

मोना सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

3 Idiots: 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर फैंस में चर्चा जारी है. मोना सिंह ने साफ किया कि उन्हें अभी तक कोई कॉल या ऑफर नहीं मिला. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा.

विज्ञापन

3 Idiots: राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स ब्लॉकबस्टर थी. फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी ने मुख्य किरदार निभाया था. साल 2009 में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज भी यह फिल्म आइकॉनिक मानी जाती है. पिछले साल दिसंबर में पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स के सीक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी. हालांकि, बाद में आमिर खान और माधवन ने साफ किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया. अब मोना सिंह ने भी इस अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है.

3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर क्या बोलीं मोना सिंह?

स्क्रीन संग इंटरव्यू में जब मोना सिंह से पूछा गया कि क्या 3 इडियट्स के सीक्वल की अफवाहें सही हैं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने भी यह सुना, लेकिन मुझे लगा कि यह शायद सिर्फ अफवाह होगी क्योंकि मुझे अभी तक कोई कॉल नहीं आया. कॉल तो आना चाहिए. मेरा बेटा अब तक फुटबॉलर हो गया होता (हंसते हुए).”

मोना सिंह का 3 इडियट्स के बाद का सफर

इसी इंटरव्यू में जब मोना सिंह से पूछा गया कि क्या 3 इडियट्स के बाद उन्हें और फिल्म ऑफर्स की उम्मीद थी, तो उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो नहीं. उस समय मैं टीवी में काम करके खुश थी. मैं नए-नए काम आजमा रही थी, रियलिटी शोज़ में हिस्सा ले रही थी और उन्हें होस्ट भी कर रही थी. मैं सिर्फ इस बात का जश्न मना रही थी कि मुझे देश के सबसे बड़े डायरेक्टर और सबसे बड़े एन्सेम्बल कास्ट के साथ काम करने का मौका मिला. मैं आमिर सर, माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी की इतनी बड़ी फैन थी. मुझे उनके साथ अपनी पहली फिल्म करने का मौका मिला? मैं बस इसका जश्न मना रही थी. मैं आगे की सोच रही नहीं थी.”

3 इडियट्स में मोना सिंह का क्या था रोल?

मोना सिंह ने 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में वायरस (बोमन ईरानी) की बड़ी बेटी और पिया (करीना कपूर) की बहन का रोल निभाया था.

यह भी पढ़ें ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बढ़ी हलचल, एक्शन और थ्रिल से भरा इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola