मासिक शिवरात्रि की शाम करें ये उपाय, जीवन की हर परेशानी हो सकती है दूर

भगवान शिव
Masik Shivratri 2026: आज 17 मार्च 2026 को चैत्र मासिक शिवरात्रि है. यदि आपके जीवन में पारिवारिक, आर्थिक और करियर से जुड़ी कोई भी परेशानी चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करना बेहद खास माना जाता है. आइए जानते हैं, इस दिन किन उपायों को करना शुभ माना जाता है.
Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत पवित्र व्रत है. कहते हैं कि जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस व्रत को करता है, भगवान शिव उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो पूजा का प्रभाव बढ़ जाता है और जीवन में आ रही विभिन्न परेशानियां दूर होती हैं.
उपाय
शहद का अर्पण: शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें. मान्यता है कि इससे दरिद्रता दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है. इसके बाद शुद्ध जल से अभिषेक करें.
दीपदान: शाम को किसी शिव मंदिर में जाकर गाय के घी के 8 दीपक जलाएं. यदि मंदिर जाना संभव न हो, तो घर के मंदिर और मुख्य द्वार पर दीपक रखें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है.
बेलपत्र अर्पण: 21 बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. ध्यान रहे कि बेलपत्र कहीं से कटा-फटा न हो. मान्यता है कि ऐसा करने से सोया हुआ भाग्य जागृत होता है और नौकरी या व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. यह आपकी एकाग्रता और संकल्प शक्ति को भी बढ़ाता है.
सफेद वस्तुओं का अर्पण: माना जाता है कि भोलेनाथ को सफेद रंग प्रिय है. उन्हें अक्षत, सफेद फूल या खीर का भोग लगाएं. कहा जाता है कि इससे मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है.
मंत्र जाप: प्रदोष काल में ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का 108 बार जाप करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
पूजा का शुभ मुहूर्त
- तिथि: 17 मार्च 2026 (मंगलवार)
- निशिता काल मुहूर्त (पूजा का समय): रात 12:07 बजे से 12:55 बजे तक (कुल 48 मिनट)
- चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 17 मार्च को सुबह 09:23 बजे
- चतुर्दशी तिथि समाप्त: 18 मार्च को सुबह 08:25 बजे
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि पर करें शिव आरती, पाएं सुख-शांति और आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










