Labh Drishti Rajyog: कल 1 सितंबर से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, व्यापार और करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Updated:
विज्ञापन

लाभ दृष्टि राजयोग से होगा इन राशियों को फायदा

Labh Drishti Rajyog: सितंबर 2026 में लाभ दृष्टि राजयोग बनने जा रहा है. बुध और मंगल की विशेष स्थिति से बनने वाला यह योग मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए करियर, व्यापार, आय और निवेश में लाभ के अवसर ला सकता है.

विज्ञापन

Labh Drishti Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योगों का वर्णन मिलता है, जिन्हें धन, सफलता और तरक्की का कारक माना जाता है. इन्हीं में से एक लाभ दृष्टि राजयोग है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में यह योग बनने पर जातक को आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के अवसर मिल सकते हैं. सितंबर 2026 में यह विशेष योग बनने जा रहा है. आइए जानें इस बारे में ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इसके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

1 सितंबर को बनेगा लाभ दृष्टि राजयोग

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को बुध और मंगल की विशेष स्थिति से लाभ दृष्टि राजयोग बनेगा. बुध को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा और पराक्रम से जुड़े ग्रह हैं.

जब दो ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव में स्थित होते हैं, तो इसे त्रि-एकादश योग या लाभ योग कहा जाता है. बुध की बुद्धिमत्ता और मंगल के साहस का यह मेल कई जातकों के लिए निर्णय क्षमता, व्यापारिक सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ा सकता है.

मेष राशि: बढ़ेंगे कमाई के साधन

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए यह योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष प्रभावशाली माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. व्यापार में लिए गए साहसिक फैसले लाभ दे सकते हैं. नए प्रोजेक्ट भी सफलता की ओर बढ़ेंगे.

मिथुन राशि: करियर में तरक्की के योग

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. इस कारण लाभ योग का प्रभाव करियर पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी रणनीति और विचारों की सराहना होगी. पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. मार्केटिंग, मीडिया, लेखन और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि: व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग नेटवर्क और पराक्रम के माध्यम से सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ के अवसर बन सकते हैं. परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलने से संपत्ति संबंधी रुके काम आगे बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Rashifal 1 September 2026: वृश्चिक और मिथुन वाले रहें सतर्क, वहीं मकर-कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

तुला राशि: निवेश से लाभ के संकेत

तुला राशि वालों के लिए बुध-मंगल की स्थिति आय और नए अवसरों को मजबूत कर सकती है. निवेश, शेयर बाजार या पुरानी योजनाओं से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और प्रभावशाली लोगों से नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

नोट: ज्योतिषीय भविष्यवाणियां ग्रह-नक्षत्रों की पारंपरिक गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित होती हैं. इन्हें निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लेना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola