मासिक शिवरात्रि पर करें शिव आरती, पाएं सुख-शांति और आशीर्वाद

शिवलिंग की पूजा करते हुए भक्त (एआई निर्मित तस्वीर)
Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक विशेष पर्व है. मान्यता है कि इस दिन विधि-पूर्वक पूजा और आरती करने से सुख-शांति प्राप्त होती है. यहां भगवान शिव की आरती के लिरिक्स प्रस्तुत किए गए हैं.
Masik Shivratri 2026: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है. यह पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. माना जाता है कि महाशिवरात्रि की तरह ही मासिक शिवरात्रि का व्रत और रात्रि पूजन करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं. पूजा के अंत में हमेशा आरती किया जाता है. बीना आरती के पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है.
भगवान शिव की आरती
ॐ जय शिव ओंकारा,स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुराननपञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासनवृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुजदसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखतेत्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमालामुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारीकर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बरबाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिकभूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलुचक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारीजगपालन कारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिवजानत अविवेका।
मधु-कैटभ दोउ मारे,सुर भयहीन करे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
लक्ष्मी व सावित्रीपार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी,शिवलहरी गंगा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती,शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन,भस्मी में वासा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है,गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत,ओढ़त मृगछाला॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ,नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत,महिमा अति भारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरतिजो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी,मनवान्छित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: आज है मासिक शिवरात्रि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये काम, इन चीजों से रहें दूर
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, जानें इसके लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










