मासिक शिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, जानें इसके लाभ

Updated at : 17 Mar 2026 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
Masik Shivratri

भगवान शिव (एआई तस्वीर)

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि देवों के देव, महादेव, की आराधना का दिन है. इस दिन पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त को मानसिक शांति एवं स्थिरता प्राप्त होती है.

विज्ञापन

Masik Shivratri 2026: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है. यह प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. चैत्र माह में 16 मार्च 2026 को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और आध्यात्मिक ऊर्जा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन शिव चालीसा का पाठ करना भक्तों के लिए विशेष फलदायी होता है.

शिव चालीसा (Shiva Chalisa in Hindi)

||दोहा||

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

||चौपाई||

जय गिरिजा पति दीन दयाला ।

सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥

भाल चन्द्रमा सोहत नीके ।

कानन कुण्डल नागफनी के ॥

अंग गौर शिर गंग बहाये ।

मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे ।

छवि को देखि नाग मन मोहे ॥

मैना मातु की हवे दुलारी ।

बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे ।

सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ ।

या छवि को कहि जात न काऊ ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा ।

तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥

किया उपद्रव तारक भारी ।

देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥

तुरत षडानन आप पठायउ ।

लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥

आप जलंधर असुर संहारा ।

सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई ।

सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥

किया तपहिं भागीरथ भारी ।

पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं ।

सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥

वेद नाम महिमा तव गाई।

अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला ।

जरत सुरासुर भए विहाला ॥

कीन्ही दया तहं करी सहाई ।

नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा ।

जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥

सहस कमल में हो रहे धारी ।

कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई ।

कमल नयन पूजन चहं सोई ॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर ।

भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी ।

करत कृपा सब के घटवासी ॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै ।

भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो ।

येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो ।

संकट से मोहि आन उबारो ॥

मात-पिता भ्राता सब होई ।

संकट में पूछत नहिं कोई ॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी ।

आय हरहु मम संकट भारी ॥

धन निर्धन को देत सदा हीं ।

जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥

अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी ।

क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥

शंकर हो संकट के नाशन ।

मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं ।

शारद नारद शीश नवावैं ॥

नमो नमो जय नमः शिवाय ।

सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥

जो यह पाठ करे मन लाई ।

ता पर होत है शम्भु सहाई ॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी ।

पाठ करे सो पावन हारी ॥

पुत्र हीन कर इच्छा जोई ।

निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे ।

ध्यान पूर्वक होम करावे ॥

त्रयोदशी व्रत करै हमेशा ।

ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे ।

शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥

जन्म जन्म के पाप नसावे ।

अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी ।

जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥

||दोहा||

नित्त नेम कर प्रातः ही,पाठ करौं चालीसा ।

तुम मेरी मनोकामना,पूर्ण करो जगदीश ॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु,संवत चौसठ जान ।

अस्तुति चालीसा शिवहि,पूर्ण कीन कल्याण ॥

शिव चालीसा पाठ के लाभ

  1. मानसिक शांति: मान्यता है कि शिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और तनाव व चिंता दूर होती है.
  2. एकाग्रता में वृद्धि: जब भक्त शिव चालीसा का पाठ करता है, तो उसका ध्यान चालीसा के शब्दों और उच्चारण पर केंद्रित होता है. अन्य विचार क्षणभर में ही साधक के मन से दूर हो जाते हैं और एकाग्रता मजबूत होती है.
  3. भय से मुक्ति: यदि आप किसी अज्ञात भय या शत्रुओं से परेशान हैं, तो इसका पाठ आत्मविश्वास और साहस प्रदान करता है.
  4. नकारात्मक ऊर्जा का नाश: घर या जीवन में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए शिव चालीसा एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है.

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये काम, इन चीजों से रहें दूर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola