Sanjay Dutt: ‘धुरंधर’ के ‘एसपी असलम’ ने ठुकराईं 5 फिल्में, बाद में साबित हुईं सुपरहिट

Updated:
विज्ञापन
Sanjay Dutt 5 Rejected Film

बॉलीवुड एक्टर संजय दत

Sanjay Dutt 5 Rejected Film: बॉलीवुड एक्टर संजय दत उन सितारों में गिने जाते हैं जिनकी फिल्मों को दर्शक हमेशा याद रखते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके करियर में कुछ ऐसी बड़ी फिल्में भी आईं ,जिन्हें उन्होंने किसी वजह से करने से मना कर दिया. बाद में वही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुईं.

विज्ञापन

Sanjay Dutt 5 Rejected Film: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर संजय दत फिल्म ‘धुरंधर’ में एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में नजर आए थे. जिसको लेकर दर्शकों के बीच काफी समय तक सुर्खियों में रहे थे. इस किरदार में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब फिल्म का अगला हिस्सा ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जिसमें वह एक बार फिर जोरदार अंदाज में नजर आएंगे. एक्टर अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों को भी ठुकरा दिया था जो बाद में बड़ी हिट साबित हुईं. आगे जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिन्हें संजय दत्त ने करने से मना कर दिया था.

‘हेरा फेरी’

कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो ‘हेरा फेरी’ का नाम जरूर लिया जाता है. यह फिल्म 31 मार्च साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को डायरेक्ट प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म देखने पर आज भी लोगों को खूब हंसाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए पहले संजय दत का नाम भी सामने आया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह प्रोजेक्ट नहीं किया. इसके बाद फिल्म में अक्षय कुमार सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने शानदार एक्टिंग की थी और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.

‘धूम’

एक्शन से भरपूर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘धूम’ 27 अगस्त 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद बड़ी हिट साबित हुई थी. खबरों के मुताबिक विलेन के किरदार के लिए पहले संजय दत का नाम भी चर्चा में था, हालांकि बाद में यह किरदार जॉन अब्राहम के पास चली गई और फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली.

‘प्रेम ग्रंथ’

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. बताया जाता है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार के लिए संजय दत को चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह फिल्म जेल जाने की वजह से नहीं कर पाए. इसके बाद फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आए.

बाहुबली’

भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘बाहुबली द बिगनिंग’ 10 जुलाई 2015 में रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड बनाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के किरदार में कटप्पा का किरदार के लिए संजय दत से भी संपर्क किया गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई. बाद में फिल्म में साउथ एक्टर प्रभास, राणा दग्गुबाती और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया नजर आए.

‘केजीएफ चैप्टर 1’

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजएफ चैप्टर 1’ ने पूरे देश में खूब कमाई की थी. यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. बताया जाता है कि इसमें भी एक अहम किरदार के लिए पहले संजय दत् का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में यह भूमिका किसी और एक्टर को मिल गई. फिल्म में साउथ एक्टर यश (रौकी भाई) की दमदार एक्टिंग ने इसे बड़ी हिट बना दिया.

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ के ‘हमजा’ ने ठुकराईं ये फिल्में, नहीं करते मना तो पहले ही बन जाते सुपरस्टार

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola