धुरंधर: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही मचा धमाल

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Advance Booking

‘धुरंधर 2′: द रिवेंज’ एडवांस बुकिंग

Dhurandhar 2 Advance Booking: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है और टिकट बिक्री तेजी रफ्तार से हो रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत की है. Sacnilk की आंकड़ों के अनुसार टिकटों की बिक्री तेजी से बढ़ी है, जिससे साफ है कि ओपनिंग काफी दमदार हो सकती है.

एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज

Sacnilk की  रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए अब तक 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं. यह आंकड़ा देखकर पता चल रहा है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कितना उत्साह है. खासकर बड़े शहरों में टिकटों की डिमांड ज्यादा देखी जा रही है.

कमाई ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसमें 19 मार्च के ओपनिंग डे के साथ-साथ पेड प्रीव्यू शो की टिकट बिक्री शामिल है. बताया जा रहा है कि सिर्फ पेड प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 33 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं. वहीं ओपनिंग डे के लिए 3.6 लाख टिकट बिके, जिनसे फिल्म ने 16 करोड़ रुपये ग्रॉस का कलेक्शन किया है. रिलीज से पहले इतनी बड़ी रकम जुटाना किसी भी फिल्म के लिए मजबूत ओपनिंग का इशारा माना जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है.

फिल्म और स्टार कास्ट के बारे में

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली मजारवी के मुख्य किरदार में नजर आएंगे, वहीं संजय दत एक बार फिर एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में दिखेंगे. इसके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश वेदी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बढ़ी हलचल, एक्शन और थ्रिल से भरा इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola