Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ ने पहले दिन मचाई धूम, जानें ओपनिंग कलेक्शन में पास या फेल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Oct 2025 5:18 PM
बाहुबली: द एपिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1, फोटो- इंस्टाग्राम
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की. जानें प्रभास और एसएस राजामौली की इस री-एडिटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया.
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ ने एक दशक पहले भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखा था. अब एक बार फिर निर्देशक राजामौली इस महाकाव्य कथा को ‘बाहुबली: द एपिक’ के रूप में लेकर लौटे हैं. यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ के बेहतरीन दृश्यों को एडिट करके एक नई सिनेमैटिक यात्रा के रूप में तैयार की गई है.
यह री-एडिटेड वर्जन 31 अक्टूबर को दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है. फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासिर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका मकसद नए दर्शकों के साथ-साथ उन दर्शकों को भी आकर्षित करना है, जिन्होंने पहली बार ‘बाहुबली’ को बड़े पर्दे पर देखने का आनंद लिया था. इस बीच अब सबकी नजरें इसके ओपनिंग कलेक्शन पर है. ऐसे में आइए पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जान लेते हैं.
बाहुबली: द एपिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिलीज के पहले दिन (शाम 5 बजे तक) 4.87 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि शाम तक के आंकड़े अपडेट हो सकते हैं, लेकिन शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए यह एक उम्मीदजनक ओपनिंग मानी जा रही है.
महेश बाबू के बेटे ने किया रिव्यू
फिल्म के यूएस प्रीमियर में महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी भी शामिल हुए. उन्होंने इस भव्य प्रस्तुति को दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई पर्दों में से एक पर देखा और अपने अनुभव साझा किए.
टीवी9 से बातचीत में गौतम ने कहा, “मेरे लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि मुझे दो साल इंतजार नहीं करना पड़ा यह जानने के लिए कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! लेकिन कुल मिलाकर, फिल्म का रूपांतरण शानदार है. तेलुगु सिनेमा को इस तरह की अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलते देखना गर्व की बात है.”
उन्होंने आगे कहा, “हर पल मेरे रोंगटे खड़े कर रहा था. यह मेरे पसंदीदा अनुभवों में से एक है, एक सच्ची महाकाव्य फिल्म, जिसकी भावनाएं शब्दों में बयान नहीं की जा सकतीं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










