इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं… इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ का पहला टीजर देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर
आवारापन 2 का टीजर, फोटो- यूट्यूब
Awarapan 2 Teaser: 19 साल बाद इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का पहला टीजर रिलीज हुआ है. जानिए वीडियो में क्या-क्या दिखाया गया, नए किरदारों की एंट्री, फैंस का रिएक्शन और रिलीज डेट.
Awarapan 2 Teaser: साल 2007 में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनका किरदार शिवम पंडित लोगों के दिलों में बस गया था. इस फिल्म की कहानी और गानों ने इसे एक कल्ट फिल्म बना दिया था. अब पूरे 19 साल बाद उसी कहानी का अगला हिस्सा ‘आवारापन 2’ वापस आ रहा है. आज, 29 जून को इसका पहला टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें दर्शकों को भरपूर नॉस्टैल्जिया, इमोशन और एक्शन देखने को मिल रहा है.
Awarapan 2 Teaser Explained: टीजर में क्या-क्या दिखाया गया?

टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी की वॉइसओवर से होती है. वह कहते हैं, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी अपनी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, बल्कि उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.” इसी डायलॉग के चलते हुए स्क्रीन पर इमरान हाशमी की एंट्री दिखाई देती है, जहां वह बाइक पर आते हुए नजर आते हैं. माहौल पूरी तरह साइलेंट, डार्क और इमोशनल दिखाया गया है, जिससे उनके किरदार का दर्द साफ महसूस होता है. इसके बाद वह एक कब्र के पास पहुंचते हैं और वहां रुककर एक गुलाब का फूल रखते हैं. यह कब्र उनकी पुरानी प्रेमिका आलिया (श्रीया सरन) की है.
फिर आगे उनका एक इंटेंस और इमोशनल डायलॉग आता है, “मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ लेकिन अपनाया नहीं. दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है, इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं.”
टीजर के दौरान बैकग्राउंड में फिल्म ‘आवारापन’ का सुपरहिट गाना ‘तो फिर आओ’ भी लगातार सुनाई देता है. पुराने गाने का यह म्यूजिक पूरे वीडियो में नॉस्टैल्जिया का एहसास कराता है.
Awarapan 2 Cast: इस बार फिल्म में नए किरदारों की एंट्री

इस बार इमरान हाशमी के साथ कई नए चेहरे भी कहानी का हिस्सा बने हैं. टीजर में शबाना आजमी की दमदार एंट्री दिखाई गई है, जो इस फिल्म में ‘नफीसा’ नाम की एक मजबूत विलेन का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा टीजर में दिशा पाटनी भी नजर आती हैं, जो बेहद शांत अंदाज में वायलिन बजाती हुई दिखती हैं, जिससे उनका किरदार रहस्यमय और अलग लगता है.
इन दोनों के साथ-साथ टीजर में इमरान हाशमी एक फाइटर के रूप में भी दिखाई देते हैं. वह बिना किसी हथियार के बड़े-बड़े गुंडों से भिड़ते नजर आते हैं, जिससे साफ पता चलता है कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा दमदार एक्शन और इंटेंस सीक्वेंस देखने को मिलेंगे.
Fans Reaction: टीजर देख फैंस बोले- ‘ब्लॉकबस्टर’

Awarapan 2 Release Date: कब रिलीज होगी आवारापन 2?
यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 में विलेन का किरदार निभाएंगी ये दिग्गज अभिनेत्री, इमरान हाशमी संग होगा मुकाबला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









