सुपरहिट फिल्म पुष्पा की शूटिंग कहां हुई थी? जानिए आंध्र प्रदेश के इस खूबसूरत गांव के बारे में
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Nov 2022 1:34 PM
Allu Arjun film Pushpa: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू हो गई है. जिससे ये मूवी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई है. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था. इसे फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बात हम आपको बता रहे है.
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. साथ ही इसके डायलॉग लोगों के जुबां पर चढ़ गए थे. फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू हो गई है. इस बीच एक बार फिर से मूवी चर्चा में आ गई है. लेकिन क्या आपको मालूम है पहले पार्ट की शूटिंग किस जगह हुई थी.
फिल्म पुष्पा द राइज में घनघोर जंगल और खूबसूरत नजारे दिखे थे. जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल आया था कि इसकी शूटिंग कहां हुई थी. दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों में फिल्म की शूटिंग की गई है. फिल्म का एक बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के मरेदुमल्ली के खूबसूरत गांव में फिल्माया गया था. यहां के जंगल बेहद खूबसूरत है. आपको बताते है इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में.
Amruthadhara and Jalatarangini Waterfalls
मरेदुमल्ली बस स्टैंड से लगभग 15 किमी दूर है अमृतधारा झरना, जो बेहद खूबसूरत है. यहां मानसून के समय आप घूम सकते है. यहां पर्टकों के सुविधा के लिए सीढ़ियां, जंगल के रास्ते, बैरिकेड सपोर्ट और पार्किंग की जगह बनाई है. वहीं, इसके अलावा जलतरंगिणी झरना भी यहां काफी पॉपुलर है. ये घने जंगल में विशाल चट्टानों के ऊपर से बहते है.
Bhupathipalem Reservoir
राजमुंदरी – भद्राचलम हाईवे पर मान्यम व्यूपॉइंट है, जहां से मरेदुमल्ली की खूबसूरत घाटियों दिखती है. ये प्रकृति लवर्स के लिए बेहद खूबसूरत जगह है. यहां आते ही आपको प्रकृति से प्यार हो जाएगा और आप इसकी हसीन वादियों में खो जाएंगे. वहीं, Bhupathipalem Reservoir भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते है. यहां आप नौका विहार का आनन्द ले सकते है.
पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू
गौरतलब है कि सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक ने कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन की फोटो शेयर की थी. तस्वीर में अल्लू अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट में शानदार हेयरस्टाइल और दाढ़ी में थोड़े गंभीर नजर आ रहे थे. उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, “एडवेंचर शुरू हो गया है … #Pushpa #alluarjun के लिए धन्यवाद.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










