ऐश्वर्या राय ने जिस फिल्म को ठुकराया, उस मूवी से कपूर खानदान की ये बेटी बनी सुपरस्टार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी तगड़ी कमाई
Aishwarya Rai was first choice for Raja Hindustani
जब फिल्म राजा हिंदुस्तानी की प्लानिंग शुरू हुई थी, तो मेकर्स ने सबसे पहले सबसे पहले ऐश्वर्या राय, जूही चावला और मनीषा कोइराला को ऑफर किया गया था. तीनों ने इसे करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद ये मूवी करिश्मा कपूर को मिल गई.
जब फिल्म राजा हिंदुस्तानी की प्लानिंग शुरू हुई थी, तो मेकर्स ने सबसे पहले ऐश्वर्या राय, जूही चावला और मनीषा कोइराला को ऑफर किया गया था. हालांकि तीनों ही एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग वजहों से इस फिल्म को करने से मना कर दिया. इसके बाद जो एक्ट्रेस इस प्रोजेक्ट से जुड़ी, उसने ना सिर्फ फिल्म को सुपरहिट बनाया, बल्कि अपने करियर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया.
राजा हिंदुस्तानी करिश्मा कपूर नहीं थी पहली पसंद
क्या आप जानते हैं कि ‘राजा हिंदुस्तानी’ के लिए करिश्मा कपूर पहली पसंद नहीं थीं? इस फिल्म के लिए पहले जूही चावला, मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय को अप्रोच किया गया था, लेकिन जब इन तीनों ने मूवी करने से इनकार कर दिया. तो मेकर्स ने करिश्मा को फिल्म के लिए साइन किया. ये फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था. इस फिल्म से ना सिर्फ उन्होंने जबरदस्त शोहरत हासिल की, बल्कि उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला. ‘राजा हिंदुस्तानी’ के बाद करिश्मा की झोली में बीवी नंबर 1, हसीना मान जाएगी, हम साथ साथ हैं और दुल्हनिया हम ले जाएंगे जैसी सुपरहिट मूवीज आई, जिसने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में लाकर खड़ा कर दिया.
राजा हिंदुस्तानी बनी आमिर खान की सबसे बड़ी हिट
90 के दशक में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके हैं कौन’, शाहरुख खान और काजोल की ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी. ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने आमिर खान को भी इस लीग में शामिल कर दिया. महज 5.75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 76.34 करोड़ रुपये की कमाई की और 1996 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










