Abhishek Bachchan Net Worth: करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं जूनियर बच्चन, फिल्मों के अलावा यहां से होती है मोटी कमाई

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Abhishek Bachchan Net Worth

Abhishek Bachchan Birthday:  बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर साल 2000 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. इस मौके पर आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Abhishek Bachchan Birthday:  बॉलीवुड के दिगगज अमिताभ बच्चान की लड़ली बेटे अभिषेक बच्चान इंदुस्ट्री में सालों से एक्टिव हैं. उन्होंने सल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर लीड रोल में थी. हालांकि, थिएटर्स में फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन इसमें अभिषेक बच्चान के काम की खूब सराहना की गई थी.

अभिषेक बच्चन के करियर में इसके बाद भी कई उतार-चढ़ाव हुए. जहां एक तरफ उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया. वहीं, कई फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इनमें उनकी गुरु, पा और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वांट टू टॉक’ भी शामिल है. आज हम उनके बारे में इतनी बातें उनके 49वें जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं. ऐसे में लिए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ कितनी है?

अभिषेक बच्चन के नेट वर्थ की बात करें तो GQ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. इसके अलावा वह कई ब्रांड और एड के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं. यही नहीं अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइजी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक भी है और अब उनके अंडर AB Corp. प्रोडेक्शन हाउस भी है.

अभिषेक बच्चन की प्रॉपर्टी

अभिषेक बच्चन रियल एस्टेट में भी इन्वेस्ट करते हैं. उन्होंने साल 2020 से 2024 के बीच अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर 220 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक्टर ने 24.95 करोड़ रुपये में 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं. 

इन फिल्मों में कर चुके हैं रोल

अभिषेक बच्चन ने तेरा जादू चल गया, देश, हां मैंने भी प्यार किया, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, कुछ न कहो, जमीन, रन,युवा,धूम, रक्त, नाच, सरकार, बंटी और बबली, दस, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा न कहना, उमराव जान जैसी कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत है. इनके अलावा एक्टर आखरी बार I Want to Talk में नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने अर्जुन का किरदार निभाया था. इस फिल्म को इस फिल्म में वो अर्जुन के रोल में थे. अब अभिषेक बच्चन जल्द ही हाउसफुल 5 और ओटिटी फिल्म बी हैप्पी में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़े: Mamta Kulkarni: अपनी खूबसूरती पर इतराईं ममता कुलकर्णी, बोलीं- रेखा-श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola