पब्लिक में पहली बार आमिर खान और गौरी स्प्रैट की केमिस्ट्री आई सामने, एक-दूजे का हाथ थामे दिखे कपल, VIDEO VIRAL

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Apr 2025 9:20 AM

विज्ञापन

Aamir Khan Viral Video

आमिर खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ दिख रहे हैं. आमिर, गौरी के साथ मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में शामिल हुए. वीडियो में दोनों साथ में काफी खुश दिखे.

विज्ञापन

आमिर खान फिलहाल फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. आमिर ने हाल ही में कंफर्म किया कि वह बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर और गौरी साथ में नजर आ रहे हैं. आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में शामिल हुए. इस दौरान आमिर ने काले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था. साथ ही सुनहरे रंग की शॉल भी लिया था. जबकि गौरी ने फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी. वीडियो में एक्टर शेन टेंग और मा ली भी थे. वीडियो में गौरी और आमिर हाथों में हाथ डाले पैपराजी को पोज देते दिखे. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पिछले महीने आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की. आमिर ने दो शादी की है. सबसे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की और 2002 में तलाक ले लिया. उसके बाद उन्होंने किरण से साल 2005 में शादी की और साल 2021 में तलाक ले लिया. उनके तीन बच्चे हैं- आयरा खान, जुनैद खान और आजाद.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन जाट हिट हुई या फ्लॉप, सनी देओल की फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola