Jaat Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन जाट हिट हुई या फ्लॉप, सनी देओल की फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़
Jaat Box Office Collection Day 51
Jaat Box Office Collection Day 3: जाट में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह नजर आएंगे. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है. चलिए आपको बताते हैं कितने करोड़ की कमाई फिल्म में अबतक कर ली है.
Jaat Box Office Collection Day 3: सनी देओल की नयी फिल्म ‘जाट’ का बोलबाला फिलहाल हर तरफ है. फिल्म में सनी ने जहां एक तरफ अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया, तो दूसरी तरफ खलनायक राणातुंगा बनकर रणदीप हुड्डा बड़े पर्दे पर छा गए. निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने जाट से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और इसमें रेजिना कैसंड्रा भी दिखी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई प्रभावशाली नंबर्स नहीं बटोरे, जबकि दूसरे दिन भी मूवी की कमाई में गिरावट आ गई. तीसरे दिन सनी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होगा, यहां जानिए.
तीसरे दिन जाट का कैसा रहा कलेक्शन
गदर 2 के करीब 2 साल बाद सनी देओल ने जाट से दमदार कमबैक किया. पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर एवरेज परफॉर्मेंस रहा और दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म की कुल कमाई 26.50 करोड़ रुपये का हो गया है. हालांकि ये अर्ली आंकड़े है और इसमें शाम तक फेरबदल संभव है. फाइनल आंकड़े शाम तक ही आएंगे. फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है और ऐसे में ये देखना होगा कि मूवी आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करती है.
जाट का डे वाइज कलेक्शन
- Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़
- Jaat Box Office Collection Day 2- 3.3 करोड़
- Jaat Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Jaat Total Collection-26.50 करोड़
सिकंदर की कमाई लाखों में सिमटी
सलमान खान, रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन तो ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फुस्स हो गई. अब तो फिल्म की हालत इतनी खराब हो गई है कि इसका कलेक्शन लाखों में आ गया है. टोटल कमाई फिल्म ने 108.15 करोड़ रुपये की है.
- सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला हफ्ता- 90.25 करोड़ रुपये
- सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा हफ्ता- 17.55 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










