अभिनेत्री रेखा सिंधु की कार एक्सीडेंट में मौत
कन्नड़ अभिनेत्री रेखा सिंधु नाम की शुक्रवार को चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. सिंधु तीन और लोगों के साथ चेन्नई से बेंगलुरू जा रही थीं. शुरुआती जानकारी के अनुसार पेरनांबुत के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार चारों सवारों की मौत हो गई. बता दें […]
कन्नड़ अभिनेत्री रेखा सिंधु नाम की शुक्रवार को चेन्नई-बेंगलुरू हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. सिंधु तीन और लोगों के साथ चेन्नई से बेंगलुरू जा रही थीं. शुरुआती जानकारी के अनुसार पेरनांबुत के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार चारों सवारों की मौत हो गई. बता दें कि रेखा सिंधु अपने तमिल और कन्नड़ टीवी शोज़ के लिए काफी फेमस रही हैं.
बताया जा रहा है कि कार में रेखा सिंधु के अलावा अभिषेक कुमारन (22), जयाकंदरन (23) और रक्षन (20) बैठे थे. हादसे के बाद उन्हें तिरुपत्तुर सरकारी अस्तपाल में ले जाया गया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. रेखा सिंधु की सोशल मीडिया ट्विटर पर भी अच्छी फैन फ्लोविंग है. लोग उन्हें इस माध्यम के जरिये भी श्रद्धजंलि दे रहे हैं.
Kannada TV actor Rekha Sindhu dead in a car accident on Chennai-Bengaluru Highway pic.twitter.com/qVNP3OoIWI
— ANI (@ANI) May 5, 2017
हालांकि हादसे की खबर आने के बाद थोड़े समय के लिए इसपर भ्रम बना रहा है इस एक्सीडेंट में मारी गई अभिनेत्री रेखा सिंधु न होकर रेखा कृष्णप्पा है. जिसके बाद रेखा कृष्णप्पा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो मैसेज से जानकारी दी कि वे बिल्कुल ठीक हैं और इस हादसे में उनकी नहीं बल्कि रेखा सिंधु की मौत हुई है. बता दें कि रेखा कृष्णप्पा कन्नड़ फिल्मों और टीवी की अभिनेत्री हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










