बॉबी देओल ने बताया क्यों खास है ‘बंदर’ का किरदार, बोले- ऐसे रोल निभाने में मजा आता है
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’, फोटो- इंस्टाग्राम
Bobby Deol on Bandar Movie: बॉबी देओल ने फिल्म ‘बंदर’ को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई इंसान परफेक्ट नहीं होता और सिर्फ आरोप लगने से कोई अपराधी नहीं बन जाता.
Bobby Deol on Bandar Movie: बॉबी देओल बॉलीवुड से लेकर साउथ और बड़े पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स तक, एक्टर लगातार अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘बंदर’ चर्चा में है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में बॉबी एक ऐसे पॉप स्टार ‘समर’ का किरदार निभा रहे हैं, जो यौन शोषण के आरोपों में फंस जाता है. वह खुद को कानूनी सिस्टम के बीच फंसा हुआ पाता है.
Bobby Deol on Chracter Samar: बॉबी देओल बोले- हर इंसान में कमियां होती हैं
जूम को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने फिल्म और अपने किरदार ‘समर’ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. कभी आपको लगता है कि आप अच्छे इंसान हैं और कभी लगता है कि आप सबसे बुरे हैं. इंसान में कमियां होती हैं और हमें बेहतर वही बनाता है जब हम अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सीखते हैं.
मैंने आज तक कोई परफेक्ट इंसान नहीं देखा और मैं खुद भी परफेक्ट नहीं हूं. लेकिन सिर्फ किसी आरोप के लग जाने से कोई अपराधी नहीं बन जाता. कई बार इंसान ऐसी परिस्थिति में फंस जाता है. हो सकता है आपने किसी को ऐसे तरीके से चोट पहुंचाई हो कि उसका रिएक्शन अलग हो जाए. ये सामान्य नहीं है, लेकिन जिंदगी में ऐसा हो सकता है.”
क्यों मुश्किल था ये किरदार?
बॉबी देओल ने माना कि ‘बंदर’ उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण फिल्म रही. उन्होंने कहा, “मेरे लिए इस तरह का रोल निभाना बहुत मुश्किल था.‘एनिमल’ या ‘आश्रम’ जैसे किरदार अलग थे, लेकिन ‘बंदर’ में भावनात्मक स्तर पर काफी गहराई थी. एक अभिनेता के तौर पर मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, क्योंकि ये असल जिंदगी में मैं नहीं हूं.”
Bobby Deol Upcoming Film: बॉबी देओल की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा वह तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ का भी हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है
यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










