अपने नेशनल अवॉर्ड पर सवाल उठाने वालों को अक्षय का जवाब, बोले- प्रॉब्लम है तो वापस ले लो...

मुंबई: 64वें राष्ट्रीय अवॉर्डमें अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था. लेकिन इसके बाद से ही उनकी आलोचना होनी लगी. कहा गया कि फिल्म ‘दंगल’ और ‘अलीगढ़’ को नजरअंदाज कर अक्षय को यह अवॉर्डकैसे मिला. लेकिन अब सभी आलोचनाओं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें […]
मुंबई: 64वें राष्ट्रीय अवॉर्डमें अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था. लेकिन इसके बाद से ही उनकी आलोचना होनी लगी. कहा गया कि फिल्म ‘दंगल’ और ‘अलीगढ़’ को नजरअंदाज कर अक्षय को यह अवॉर्डकैसे मिला. लेकिन अब सभी आलोचनाओं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वह इसके लायक नहीं है तो इसे ‘वापस ले लो’.
अक्षय ने कहा, ‘मैं पिछले 25 वर्षों से यह सुनता आया हूं कि जब भी कोई जीतता है तो उसके बारे में चर्चा शुरू हो जाती है. यह कोई नई बात नहीं है. कुछ लोग हमेशा विवाद पैदा करते हैं. ‘उसे नहीं जीतना चाहिए, दूसरे व्यक्ति को जीतना चाहिए था.’
उन्होंने कहा, ‘ठीक है. मैंने 26 साल बाद यह जीता है. अगर वो भी आपका मन करे तो ले लो.’ 49 वर्षीय अभिनेता ने आज मूवी स्टंट आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में यह बात कही. एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट और अक्षय ने साल 2017-18 के लिए स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा योजना के तहत 370 स्टंटमैन को बीमा देने के लिए साझेदारी की है.
अक्षय से यह पूछने पर कि भविष्य में उनके परोपकारी कार्य के लिए पद्म भूषण के लिए क्या उनके नाम पर विचार किया जाएगा, इस पर अभिनेता ने कहा, ‘ऐसा पुरस्कार जीतने के लिए आपको बहुत बडा काम करना होता है. उसके बाद लोगों को यह लग सकता है कि आप इस पुरस्कार के योग्य हैं. हम अपने स्टंटमैन के लिए ऐसी चीजें कर रहे हैं जो भी हम कर सकते हैं.’
‘एयरलिफ्ट’ स्टार ने कहा कि यह अच्छा है कि बॉलीवुड में कुछ पुरस्कार समारोह में स्टंटमैन के प्रयासों को पहचाना जा रहा है लेकिन उम्मीद करते हैं कि और अधिक लोग उनकी कडी मेहनत को पहचाने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




