1000 करोड़ के बजट से बनेगी सबसे महंगी फिल्म ''महाभारत''

Updated:
विज्ञापन

कोच्चि: यूएई में रहने वाले एक भारतीय व्यापारी भारत की सबसे बडी मोशन पिक्चर ‘द महाभारत’ निर्माण के लिए 1,000 करोड रुपये का निवेश करेगा. इस फिल्म का निर्देशन जाने माने एडमैन और विज्ञापन फिल्म निर्माता वी ए श्रीकुमार मेनन कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण दो हिस्से में किया जाएगा और इसकी शूटिंग सितंबर […]

विज्ञापन

कोच्चि: यूएई में रहने वाले एक भारतीय व्यापारी भारत की सबसे बडी मोशन पिक्चर ‘द महाभारत’ निर्माण के लिए 1,000 करोड रुपये का निवेश करेगा. इस फिल्म का निर्देशन जाने माने एडमैन और विज्ञापन फिल्म निर्माता वी ए श्रीकुमार मेनन कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण दो हिस्से में किया जाएगा और इसकी शूटिंग सितंबर 2018 में शुरु हो जाएगी और 2020 की शुरुआत में इसका प्रदर्शन होगा.

फिल्म का दूसरा हिस्सा पहला हिस्सा प्रदर्शित होने के 90 दिन बाद जारी किया जाएगा. फिल्म बना रहे धारावाहिक व्यापारी और अरबपति बी आर शेट्टी के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया है, ‘यह फिल्म मुख्य रुप से अंगे्रजी, हिन्दी, मलायालम, कन्ऩड, तमिल और तेलगु एवं प्रमुख विदेशी भाषाओं में बनायी जाएगी.’

इस फिल्म में अकादमी पुरस्कार विजेताओं सहित विश्व सिनेमा की कुछ महान हस्तियां भी शामिल होंगी. फिल्म में भारतीय सिनेमा के साथ साथ हॉलीवुड के कुछ बडे सितारे भी नजर आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola