अमेरिका के सिनेमाघरों में दिखाई जायेंगी शाहरुख खान की ये दो फिल्‍में

Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के सिनेमाघरों में आने वाले महीनों में बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में दिखाई जायेंगी और इसकी शुरुआत जुलाई महीने में शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘देवदास’ से होगी. ‘सिनेमा कॉन’ की शुरुआत के मौके पर फैथम द्वारा बताया गया कि इस साल दो फिल्में दिखाई जायेंगी और अगले साल छह फिल्मों सिने प्रेमियों […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के सिनेमाघरों में आने वाले महीनों में बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में दिखाई जायेंगी और इसकी शुरुआत जुलाई महीने में शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘देवदास’ से होगी. ‘सिनेमा कॉन’ की शुरुआत के मौके पर फैथम द्वारा बताया गया कि इस साल दो फिल्में दिखाई जायेंगी और अगले साल छह फिल्मों सिने प्रेमियों के लिए होंगी.

‘देवदास’ शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित थी. फिल्‍म में शाहरुख, ऐश्‍वर्या के अलावा माधुरी दीक्षित मुख्‍य भूमिका में थी. फिल्‍म के गाने भी खूब हिट हुए थे. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म अपनी भव्‍यता, दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग को लेकर खूब चर्चा में रही थी. यह फिल्‍म बॉलीवुड की सफल फिल्‍मों में शुमार की जाती है.

शाहरुख की फैन फॉलोविंग जबरदस्‍त है इसी वजह से इस फेस्टिवल के लिए शाहरुख खान की फिल्‍मों को चुना गया. ‘देवदास’ के अलावा दूसरी फिल्म के तौर पर इस साल ‘वीर-जारा’ दिखाई जाएंगी. इस फिल्म में शाहरुख, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने प्रमुख भूमिका निभाई है. फिल्‍म एक रोमांटिक लव स्‍टोरी थी. फिल्‍म के गाने आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है.

फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों और टिकटों के बारे में जानकारी जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola