PHOTOS: आगरा में संजय दत्त ने शुरू की ''भूमि'' की शूटिंग, अदिति भी आईं नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की अपनी कमबैक फिल्म ‘भूमि’ के लिए आगरा पहुंच गये हैं. फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं. शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त की यह पहली फिल्म है. फिल्म बाप-बेटी […]
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की अपनी कमबैक फिल्म ‘भूमि’ के लिए आगरा पहुंच गये हैं. फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं. शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
जेल से बाहर आने के बाद संजय दत्त की यह पहली फिल्म है. फिल्म बाप-बेटी के रिश्तों पर आधारित है. फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं जो इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को लेकर ‘मेरी कॉम’ जैसी फिल्म बना चुके हैं.

फिल्म का टेक देते हुए संजय दत्त बेहद भावुक नजर आये. उनका कहना है कि,’ यह फिल्म बाप-बेटी के भावनात्मक रिश्ते को दर्शाएगी.’ वहीं फिल्म में शेखर सुमन का भी एक अहम रोल बताया जा रहा है.

इससे पहले संजय दत्त फिल्म ‘किडनैप’ में पिता का किरदार निभा चुके हैं, जिसमें मिनिषा लांबा ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था. संजय अपनी इस कमबैक फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं.

बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक फिल्म भी बनने जा रही है जिसमें रणबीर कपूर उनकी भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं. यह फिल्म भी इसी साल रिलीज होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










