ePaper

CONFIRMED: माजिद मजीदी की फिल्म से डेब्‍यू करेंगे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर

Updated at : 23 Jan 2017 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
CONFIRMED: माजिद मजीदी की फिल्म से डेब्‍यू करेंगे  शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर

मुंबई: ईरान के जानेमाने फिल्म निर्देशक माजिद मजीदी की भारत पर आधारित फिल्म ‘बिआन्ड द क्लाउड’ में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में ए आर रहमान का संगीत सुनने को मिलेगा. फिल्म की कहानी जीवन में रिश्तों पर आधारित है. फिल्‍म का निर्माण जी स्टूडियो और आईकैंडी […]

विज्ञापन

मुंबई: ईरान के जानेमाने फिल्म निर्देशक माजिद मजीदी की भारत पर आधारित फिल्म ‘बिआन्ड द क्लाउड’ में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में ए आर रहमान का संगीत सुनने को मिलेगा. फिल्म की कहानी जीवन में रिश्तों पर आधारित है.

फिल्‍म का निर्माण जी स्टूडियो और आईकैंडी फिल्म्स कर रही है. आज इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी. विश्व सिनेमा में माजिद ‘द सांग ऑफ स्पैरो’ ‘बरान’, ‘द कलर ऑफ पैराडाइज’ और ‘चिल्ड्रेन ऑफ हैवेन’ जैसी फिल्मों के कारण जाने जाते हैं.

‘मुहम्मद : द मैसेज ऑफ गॉड’ में पहली बार रहमान के साथ काम करने वाले निर्देशक ने कहा कि वह हमेशा से भारत पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते थे.

माजिद ने एक बयान में कहा, ‘जिसके काम की मैं पूजा करता हूं वैसे सत्यजीत रे जैसे फिल्म निर्माताओं ने भारत की संस्कृति, समृद्ध विरासत और आम लोगों के जीवन को वैश्विक दर्शकों के समक्ष पेश किया है. कई सालों से यह दृष्टि और छवि हामरे मस्तिष्क में कैद है और कई सालों से मैं भारत में एक फिल्म बनाना चाहता था.’

शाहिद की मां अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने शाहिद के पिता पंकज कपूर से तलाक लेने के बाद एक्‍टर राजेश खट्टर से शादी की थी. ईशान, नीलिमा और राजेश के बेटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola