ePaper

''दंगल'' गर्ल जायरा वसीम को मिला बॉलीवुड का समर्थन, जानें क्या है पूरा मामला?

Updated at : 17 Jan 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
''दंगल'' गर्ल जायरा वसीम को मिला बॉलीवुड का समर्थन, जानें क्या है पूरा मामला?

आमिर खान की फिल्‍म ‘दंगल’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम को लेकर सोशल मीडिया पर दंगल छिड़ गया है. जायरा ने सोमवार को एक खुले पत्र में मुख्‍यमंत्री महबूबा मु्फ्ती से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी. दरअसल जायरा ने कुछ दिनों पहले ही […]

विज्ञापन

आमिर खान की फिल्‍म ‘दंगल’ में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम को लेकर सोशल मीडिया पर दंगल छिड़ गया है. जायरा ने सोमवार को एक खुले पत्र में मुख्‍यमंत्री महबूबा मु्फ्ती से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी.

दरअसल जायरा ने कुछ दिनों पहले ही महबूबा से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री के साथ बैठक की तस्वीर वायरल होने के बाद से ही श्रीनगर की रहने वाली जायरा को सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोल किया. कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर रहे थे.

जायरा ने अब यह ‘माफीनामा’ हटा दिया है. उन्‍होंने लिखा था,’ हाल ही के दिनों में मैं जिन लोगों से मिली हूं, उससे कुछ लोगों को बुरा लगा है. मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं. मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. मैं उन्‍हें बताना चाहती हूं कि मैं उनकी भावनाओं की कद्र करती हूं.’

बता दें कि जायरा मूल रूप से कश्‍मीरी है. कुछ दिनों पहले ही उन्‍होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिली थी. महबूबा ने उन्‍होंने जायरा की प्रशंसा करते हुए कहा था कि जायरा ने बॉलीवुड के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी नाम चमकाने में सफलता हासिल की है.

वहीं जायरा को बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिला है. जावेद अख्‍तर ने लिखा,’ जो लोग छत पर खड़े होकर आजादी चिल्‍लाते हैं, वे दूसरों की आजादी की कोई परवाह नहीं करते. बेचारी जायरा वसीम को अपनी सफलता के लिए माफी मांगनी पड़ी है.’ शर्मनाक.’

अभिनेता अनुपम खेर ने उन्‍हें अपना रोल मॉडल बताते हुए लिखा,’ डियर जायरा वसीम, आपका माफीनामा दुखद है लेकिन हिम्‍मत भरा है. यह उन लोगों की कायरता को सामने लाता है जिन्‍होंने आपको इसे लिखने पर मजबूर किया. आप मेरी रोल मॉडल हो.’

रेसलर गीता फोगट ने भी जायरा के समर्थन में लिखा,’ हमें तुम पर गर्व है. चिंता की कोई बात नहीं डटकर खड़े रहो.’ गीता फोगट की बहन बबीता फोगट ने लिखा,’ हम भी यहां तक कई मुसीबतों का पार कर पहुंचे हैं. जायरा को बताना चाहूंगी उसे डरने की जरूरत नहीं है, देश उसके साथ है.’

अब हटाए जा चुके स्पष्टीकरण में में जायरा ने लिखा था,’ यह पोस्‍ट किसी के खिलाफ नहीं है. मैं बस यही कहना चाह रही थी कि मेरे काम से लोग आहत न हो. मीडिया से भी मेरी गुजारिश है कि इसे बिना वजह तूल न दें. उम्‍मीद है कि यह पोस्‍ट अब इस पर विराम लगा देगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola