विजय थलापति के लिए लिखी गई थी करप्पु, एक्टर ने किया मना, निर्देशक का सनसनीखेज खुलासा

Updated:
विज्ञापन

करप्पु विजय थलापति फोटो- इंस्टाग्राम

आरजे बालाजी ने खुलासा किया है कि शुरुआत में उन्होंने करप्पु विजय थलापति के लिए लिखी थी. हालांकि उन्होंने इससे किनारा कर लिया और फिर सूर्या को यह ऑफर हुई.

विज्ञापन

फिल्ममेकर आरजे बालाजी इन दिनों अपनी फिल्म “करुप्पु” की सफलता को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आरजे ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शुरुआत में करप्पु को अभिनेता से नेता बने विजय थलापति के लिए लिखा गया था और इसे उनकी आखिरी फिल्म के तौर पर प्लान किया गया था.

विज्ञापन

विजय थलापति के लिए लिखी गई थी करप्पु

आरजे बालाजी ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में बताया कि विजय के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी कई बैठकों हुई थीं. उन मुलाकातों में सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि विजय की राजनीति में एंट्री और उनके लास्ट फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हुई थी. बालाजी के मुताबिक वह चाहते थे कि विजय अपने फिल्मी करियर को एक दमदार और यादगार फिल्म के साथ खत्म करें. हालांकि बाद में विजय ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया.

विजय के मना करने के बाद सूर्या को ऑफर हुई थी करप्पु

आरजे बालाजी ने कहा कि उन्होंने विजय के फैसले का पूरा सम्मान किया क्योंकि उनकी वजहें उन्हें सही लगीं. उन्होंने यह भी बताया कि विजय ने उनकी क्रिएटिव काम को काफी सम्मान दिया था. विजय के बाहर होने के बाद फिल्म की कहानी सूर्या तक पहुंची और उन्हें कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव सुझाए, जिससे कहानी और बेहतर बन सकी. बाद में यही फिल्म “करुप्पु” के रूप में तैयार हुई.

करुप्पु के बारे में

“करुप्पु” एक फैंटेसी, एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कहानी भ्रष्ट वकीलों और कमजोर लोगों के शोषण के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके बाद न्याय के देवता करुप्पुसामी इंसानी रूप में आकर पीड़ितों की रक्षा करते हैं और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं. फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा इंद्रांस, नैटी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवादा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी भी हैं. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola