मंदारमणि में छुट्टियां मनाने गया धनबाद का परिवार, समुद्र स्नान के दौरान 7 वर्षीय मासूम रियांश गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

मंदारमणि समुद्र तट पर घायल अवस्था में बच्चे को लेकर जाते लोग.

Dhanbad Child Injured at Mandarmani: बंगाल के मंदारमणि में समुद्र स्नान के दौरान धनबाद (झारखंड) का 7 वर्षीय बच्चा रियांश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. वर्षा होटल में ठहरे इस परिवार की खुशियां मातम में बदल गयीं. जानें बच्चे की स्थिति अभी कैसी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhanbad Child Injured at Mandarmani: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदारमणि से एक दुखद खबर सामने आयी है. झारखंड के धनबाद से परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आये 7 साल के मासूम बच्चे के साथ समुद्र में बड़ा हादसा हो गया है. समुद्र स्नान के दौरान लहरों की चपेट में आने या किसी अज्ञात वस्तु से टकराने के कारण बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया. उसकी पहचान रियांश कुमार (7) के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

समुद्र की लहरों के बीच अचानक हुआ हादसा

धनबाद निवासी रवि कुमार अपने परिवार के साथ गुरुवार को ही मंदारमणि पहुंचे थे. पूरा परिवार यहां के वर्षा होटल में ठहरा था. चेक-इन करने के बाद परिवार दोपहर में समुद्र का आनंद लेने के लिए तट पर पहुंचा. रियांश अपने माता-पिता के साथ पानी में खेल रहा था, तभी अचानक वह चीख पड़ा. स्थानीय लोगों और परिजनों ने देखा कि बच्चा घायल हो गया है. स्थानीय लोगों और होटल स्टाफ की मदद से बच्चे को तुरंत पानी से बाहर निकाला गया.

कांथी के निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कांथी (Contai) के एक निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट किया गया. नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को चोटें आयीं हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. रियांश के पिता रवि कुमार और अन्य सदस्य अस्पताल परिसर में ही मौजूद हैं. फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और अगले 24 घंटे उसके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताये जा रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dhanbad Child Injured at Mandarmani: पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

यह हादसा समुद्र तटीय इलाकों में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है. अक्सर दोपहर के समय समुद्र में ज्वार (High Tide) आता है, जिससे लहरें काफी शक्तिशाली हो जाती हैं. मंदारमणि प्रशासन अक्सर पर्यटकों को गहरे पानी में न जाने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह देता है. लेकिन उत्साह में कई बार लोग सुरक्षा घेरे को पार कर जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

मंदारमणि : समुद्र में डूबने से बर्दवान के युवक की मौत

हल्दिया: मंदारमणि तट से युवक का शव हुआ बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola