Karuppu देखकर कुछ ऐसा था रजनीकांत का रिएक्शन, आरजे बालाजी ने खोला राज

रजनीकांत करप्पु फोटो- ट्विटर
Karuppu: करप्पु बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब निर्देशक आरजे बालाजी ने खुलासा किया है कि रजनीकांत ने मूवी देखी और उसकी जमकर तारीफ की.
Karuppu: सूर्या स्टारर ‘करप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. तृषा कृष्णन इसमें मेन लीड की भूमिका निभा रही हैं. आरजे बालाजी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है. अब थलाइवा रजनीकांत ने भी मूवी की जमकर तारीफ की. हाल ही में एक इंटरव्यू में आरजे बालाजी ने बताया कि रजनीकांत ‘करप्पु’ से काफी इम्प्रेस हुए हैं. उन्होंने फोन करके खूब प्यार दिया.
करप्पु देखकर कुछ ऐसा था रजनीकांत का रिएक्शन
आरजे बालाजी ने हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि करप्पु देखने के बाद रजनीकांत ने उन्हें फोन किया था और जमकर तारीफ की. करप्पु निर्देशक ने कहा, “जब भी कोई अच्छी फिल्म रिलीज होती है, रजनीकांत उसे देखते हैं और फिल्म की टीम से व्यक्तिगत रूप से या फोन पर बात करके उन्हें बधाई देते हैं. उन्होंने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया और कहा, ‘बालाजी, शानदार, शानदार, शानदार, आपने कमाल कर दिया… क्या गजब की हिट फिल्म है! हम जल्द ही फिर मिलेंगे.’” आरजे बालाजी रजनीकांत से मिली इस तारीफ से खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं.
करप्पु बॉक्स ऑफिस पर कर रही है धुआंधार कमाई
करप्पु 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. खबरों के मुताबिक, फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये है. फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह जल्द ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर, करप्पु ने सिंघम II (2013) को पीछे छोड़ दिया, जो सूर्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
करप्पु और रजनीकांत के वर्कफ्रंट के बारे में
तमिल फिल्म में इंद्रांस अनघा माया रवि, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वसिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी, मंसूर अली खान, जॉर्ज मैरीन, आडुकलम नरेन जैसे कलाकारों की टोली है. वहीं रजनीकांत की बात करें तो वह जेलर 2 की तैयारी में बिजी हैं, जो नेल्सन दिलीपकुमार की ओर से निर्देशित है. इसमें एसजे सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना, अन्ना राजन, जतिन सरना, सूरज वेंजरामुडु और विद्या बालन भी हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










