‘क्वांटिको'' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2017 10:43 AM
न्यूयॉर्क: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. ‘एबीसी’ के निर्माता दल ने ‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ को इस खबर की पुष्टि की हैं. बताया गया है कि 34 वर्षीया अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह […]
न्यूयॉर्क: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. ‘एबीसी’ के निर्माता दल ने ‘एंटरटेनमेंट टूनाइट’ को इस खबर की पुष्टि की हैं.
बताया गया है कि 34 वर्षीया अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है. ‘टीएमजेड’ के अनुसार प्रियंका बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं. उनके सिर में चोट आई है.
प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया. ‘बेवॉच’ की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था. अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं.
अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा, ‘कल रात ‘क्वांटिको’ के सेट पर मामूली घटना घटी थी. प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत में फिर काम पर लौट आएंगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










