सहरसा में सवारी छोड़कर लौट रहे रिक्शा चालक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में सवारी छोड़कर लौट रहे रिक्शा चालक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गांव में मातम

सहरसा में रिक्शा चालक की मौत,

Saharsa-News: खगमा पुल के पास देर रात हुआ हादसा, परिवार का एकमात्र कमाने वाला था मृतक

विज्ञापन

सलखुआ (सहरसा) से वशिष्ठ कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saharsa News: सलखुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई. सवारी छोड़कर घर लौट रहे 50 वर्षीय मनोज यादव को खगमा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

घर लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान कोपरिया वार्ड संख्या 12 निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है. वे रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों के अनुसार गुरुवार रात वह सवारी छोड़ने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एसएच-95 स्थित खगमा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके रिक्शा को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज यादव गंभीर रूप से घायल होकर रिक्शा में ही गिर पड़े. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ ले गई. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मो. सुलेमान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मनोज यादव की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है. ग्रामीणों के अनुसार वे मेहनतकश और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोगों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Also Read: गोपालगंज के लालाछापर कांड के मुख्य आरोपी के पता बताने पर दिया जाएगा लाखों का इनाम

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन