ePaper

मोरक्‍को में होगी सलमान-कैटरीना की ''टाइगर जिंदा है'' की शूटिंग, तस्‍वीरें आई सामने...!

Updated at : 07 Jan 2017 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
मोरक्‍को में होगी सलमान-कैटरीना की ''टाइगर जिंदा है'' की शूटिंग, तस्‍वीरें आई सामने...!

अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आनेवाले हैं. खबरों के अनुसार फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर इनदिनों मोरक्‍कों में फिल्‍म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं. अली अब्‍बास जफर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्‍म की […]

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आनेवाले हैं. खबरों के अनुसार फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर इनदिनों मोरक्‍कों में फिल्‍म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं.

अली अब्‍बास जफर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्‍म की शूटिंग मार्राकेश (मोरक्‍को) में हो सकती है. वैसे भी मोरक्को बॉलीवुड फिल्‍मों के शूटिंग के लिए फेवरेट प्‍लेस रहा है. इससे पहले फिल्‍म ‘ढिसूम’ और ‘एजेट विनोद’ की शूटिंग भी मोरक्‍को में हो चुकी है.

‘टाइगर जिंदा है’ वर्ष 2012 में रिलीज हुई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल में हैं, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था. फिल्‍म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था. इस बार फिल्‍म के निर्देशन की बागडोर अली अब्‍बास जफर ने संभाली है.

जफर, सलमान के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में काम कर चुके हैं. ‘सुल्‍तान’ वर्ष 2015 की सुपरहिट फिल्‍मों में से एक है. सलमान और कैटरीना को दोबारा पर्दे पर देखना शानदार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola