ePaper

कैटरीना की मदद कर रहे हैं सलमान खान

Updated at : 03 Jan 2017 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना की मदद कर रहे हैं सलमान खान

सलमान खान और कैटरीना कैफ एकबार फिर सुर्खियों में हैं. कैटरीना यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि वे अपने करियर में सही फिल्‍म का चुनाव करें. इस काम में सलमान उनकी मदद कर रहे हैं. कैटरीना की पिछली कई फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है. सलमान और कैटरीना जब भी करीब […]

विज्ञापन

सलमान खान और कैटरीना कैफ एकबार फिर सुर्खियों में हैं. कैटरीना यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि वे अपने करियर में सही फिल्‍म का चुनाव करें. इस काम में सलमान उनकी मदद कर रहे हैं. कैटरीना की पिछली कई फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है.

सलमान और कैटरीना जब भी करीब आते हैं बहुत सी कहानियां बनने लगती है. यह इसलिए भी क्‍योंकि एक समय में दोनों एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. खबरों की मानें तो रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद सलमान ने कैटरीना की काफी मदद की थी.

खबरों के मुताबिक कैटरीना ने अपने करियर में सही फैसला लेने के लिए सलमान की मदद ले रही हैं. सलमान कैट को बता रहे हैं कि किस तरह की फिल्‍मों में काम करना उनके करियर के लिए सही होगा. लंबे समय बाद ये जोड़ी फिर एकबार ‘टाइगर जिंदा है’ से वापसी कर रही है.

कैटरीना, सलमान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की रैप-अप पार्टी में भी शामिल हुई थी. दोनों ने टीम के साथ काफी टाइम स्‍पेंड किया. ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल ‘टाइगर जिंदा है’ 22 दिसंबर को रिलीज होगी.

वहीं सलमान अपनी आगामी एक और फिल्‍म में 13 साल की बच्‍ची के पिता का किरदार निभायेंगे. जब सलमान ने इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि,’ जब वह 30 साल के थे तब उन्होंने अपनी फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ में पिता का रोल निभाया था. अगली फिल्‍म में मैं 13 साल की बेटी के पिता का किरदार निभा रहा हूं.’

सलमान ने इस फिल्‍म के बारे में ज्‍यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन इस बात का जरूर खुलासा किया कि पूरी तरह डांस पर आधारित फिल्‍म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola