नोटबंदी के कारण प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सरवन'' की रिलीज डेट बदली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2016 4:56 PM
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ नोटबंदी की वजह से 9 दिसंबर के बजाय अब 13 जनवरी को रिलीज होगी. उस दिन लोहडी भी है, जो फिल्म के रिलीज के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है. आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे फिल्म व्यापार की वजह से इस फिल्म के निर्माताओं ने […]
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवन’ नोटबंदी की वजह से 9 दिसंबर के बजाय अब 13 जनवरी को रिलीज होगी. उस दिन लोहडी भी है, जो फिल्म के रिलीज के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है.
आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे फिल्म व्यापार की वजह से इस फिल्म के निर्माताओं ने एक संयुक्त बैठक की और उन लोगों ने सर्वसम्मति से इस फिल्म के रिलीज करने की तारीख को एक महीना आगे बढ़ा दिया.
एक बयान में प्रियंका की मां मधु चोपडा ने कहा, ‘अल्प समय के लिए लोगों को आ रही आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमने फिल्म को लोहडी वाले शुभ दिन यानी 13 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है.’
इस फिल्म का निर्माण प्रियंका का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स, डॉ. मधु चोपडा, दीपशिखा :पूजा फिल्म्स: द्वारा किया जा रहा है और सहनिर्माण सिद्धार्थ चोपडा का है. इस फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी कर रहे हैं. फिल्म ‘सरवन’ एक युवा एनआरआई की कहानी है जो भारत लौटकर अपनी जडों को खोजता है.
मधु ने कहा, ‘इस फिल्म के विषय में सार्वभौमिक अपील है और मजबूत संदेश के साथ मनोरंजक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को यह पसंद आएगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










