रणबीर की फ्लॉप फिल्मों को लेकर सलमान ने कर दिया ऐसा कमेंट!

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच चली आ रही कोल्डवॉर के बारे में तो सब जानते ही हैं. वैसे भी सलमान, रणबीर को ताना मारने को कोई मौका नहीं छोड़ते. हाल ही में उन्होंने रणबीर के डूबते करियर को लेकर कमेंट कर दिया. दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट अपनी आगामी […]
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच चली आ रही कोल्डवॉर के बारे में तो सब जानते ही हैं. वैसे भी सलमान, रणबीर को ताना मारने को कोई मौका नहीं छोड़ते. हाल ही में उन्होंने रणबीर के डूबते करियर को लेकर कमेंट कर दिया.
दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को प्रमोट करने ‘बिग बॉस’ में आई थीं. सलमान इस शो के होस्ट हैं. उन्होंने आलिया को एक टास्क दिया. जिसके अनुसार उन्होंने आलिया को रणबीर और रणवीर की तस्वीरों में से किसी एक फोटो को हटाने को कहा.
आलिया ने रणवीर की फोटो हटाने के लिए कहा और रणबीर की फोटो वहीं रखने के लिए कहा. इसपर सलमान ने रणबीर पर कमेंट करते हुए कहा जो गायब हो रहे हैं उन्हें हटा दो और जो हैं उन्हें रहने दो. सलमान की इस बात को लेकर कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से रणबीर की फ्लॉप फिल्मों को लेकर सलमान ने उनका मजाक उड़ाया है.
सलमान जल्द ही आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आयेंगे. कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान डिफ्रेंट किरदार में दिखेंगे. इसके बाद वे ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म में कैटरीना कैफ उनके आपोजिट नजर आयेंगी.
बता दें कि रणबीर की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही थी. रणबीर ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से काफी उम्मीदें है. उन्हें एक हिट की जरुरत है. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




