बॉर्डर 3 को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, प्रोड्यूसर बोली- कुछ महीनों में आपको…
निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 को लेकर क्या कहा फोटो- इंस्टाग्राम
Nidhi Dutta On Border 3: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसी बीच निधि दत्ता ने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया.
Nidhi Dutta On Border 3: जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर के लगभग 29 साल बाद निर्देशक अनुराग सिंह बॉर्डर 2 लेकर आए, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस वॉर ड्रामा को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर बॉर्डर 3 का ऐलान कर दिया. तीसरे पार्ट में भी निधि दत्ता और भूषण कुमार बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रहेंगे.

Nidhi Dutta Big Update On Border 3: बॉर्डर 3 को लेकर निधि दत्ता ने दिया बड़ा अपडेट
निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 को लेकर जूम संग बात की. उन्होंने कहा, “बॉर्डर 3 पर कुछ समय से काम चल रहा है. असल में, बॉर्डर 2 के रिलीज के तुरंत बाद ही भूषण जी के साथ सीक्वल की घोषणा कर दी थी. मुझे लगता है कि अगले कुछ महीनों में आपको इस बारे में कोई बड़ी खबर सुनने को मिलेगी.”

यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच
Nidhi Dutta Learned Big Lesson From Border 2: बॉर्डर 2 से निधि दत्ता को मिली ये बड़ी सीख
उन्होंने सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर मिले रिएक्शन से मिली सीख को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ”सफलता के बाद भी, देशभक्ति एक ऐसी भावना है, जो हमेशा बनी रहती है. चाहे कोई भी पीढ़ी आए या जाए, यह भावना कायम रहती है. बहादुरी की कहानियां, अगर सही तरीके से और सही जज्बात के साथ सुनाई जाएं, तो वे दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकती हैं और कमर्शियल तौर पर सफल हो सकती हैं.” प्रोड्यूसर ने आगे कहा, “देशभक्ति के जज्बे से आपको और फिल्में बनाने का मौका मिलता है, जिसमें आप हमारे हीरोज की कहानियां सुन सकते हैं.”
यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा
यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










