ePaper

...तो पति शाहिद कपूर संग छोटे पर्दे पर डेब्‍यू करनेवाली हैं मीरा राजपूत!

Updated at : 19 Nov 2016 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
...तो पति शाहिद कपूर संग छोटे पर्दे पर डेब्‍यू करनेवाली हैं मीरा राजपूत!

फिल्‍ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है. शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और आलिया भट्ट थे. इसके बाद अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना के साथ शो में बतौर मेहमान दिखे. अब बॉलीवुड के एक और क्‍यूट कपल के इस शो में […]

विज्ञापन

फिल्‍ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है. शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और आलिया भट्ट थे. इसके बाद अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना के साथ शो में बतौर मेहमान दिखे. अब बॉलीवुड के एक और क्‍यूट कपल के इस शो में आने की चर्चा हो रही है.

करण इस शो में आये मेहमानों से उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ से जुड़े सवाल पूछते थे. कभी मस्‍ती-मजाक तो कभी मेहमानों को करण के बोल्‍ड सवालों का भी सामना करना पड़ता है. फैंस भी इस शो को बेहद पसंद कर रहे हैं.

डीएनए में छपी खबर के अनुसार जल्‍द ही बॉलीवुड का एक और सक्‍सेसफुल कपल इस शो में नजर आ सकता है. कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर और उनकी खूबसूरत पत्‍नी मीरा राजपूत इस शो का हिस्‍सा बन सकते हैं. चर्चा तो यह भी है कि यह एपिसोड मिड-दिसंबर में प्रसारित होगा, तब तक शाहिद अपनी आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ के फर्स्‍ट शेड्यूल की शूटिंग कर लेंगे.

अगर ऐसा होता है तो शाहिद और मीरा पहली बार किसी टीवी शो में एकसाथ नजर आयेंगे. बता दें कि हाल ही में शाहिद पिता बने हैं और वो अपनी प्‍यारी बेटी मीशा के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त बिता रहे हैं. हाल ही में उन्‍हें मुंबई एयरपोर्ट पर पत्‍नी और बेटी के साथ देखा गया था.

वे जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्‍म में वे दीपिका पादुकोण के पति के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म में रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके अलावा वे विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ में नजर आयेंगे, जिसमें सैफ अली खान और कंगना रनौत भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola