दिवाली मनाने मालदीव रवाना हुए अक्षय कुमार, पूरी फैमिली संग एयरपोर्ट पर दिखे, PHOTOS

नयी दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इसबार दिवाली पार्टी में नजर नहीं आयेंगे क्योंकि वहीं मुंबई में नहीं होंगे. हाल ही में उन्हें पूरी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया. कहा जा रहा है कि वो इस साल मालदीव में दिवाली मनायेंगे. अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल के साथ उनके दोनों बच्चें बेटा […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इसबार दिवाली पार्टी में नजर नहीं आयेंगे क्योंकि वहीं मुंबई में नहीं होंगे. हाल ही में उन्हें पूरी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया. कहा जा रहा है कि वो इस साल मालदीव में दिवाली मनायेंगे. अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल के साथ उनके दोनों बच्चें बेटा आरव और बेटी नितारा भी नजर आये.
पूरी फैमिली की कई तस्वीरें सामने आई है. दिलचस्प बात यह है कि पहली बार अक्षय की बेटी नितारा का चेहरा तस्वीरों में साफ दिखा. अक्षय अब तक ज्यादातर मौकों में अपनी बेटी का चेहरा छिपाते नजर आये हैं.

लेकिन इस बार नितारा ट्विंकल का हाथ थामे तस्वीरों में कैद हुईं. येलो फ्रॉक और उसपर जैकेट की जींस पहनें नितारा बेहद क्यूट लग रही थी.

अक्षय ने इस साल ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्तम’ जैसे सुपरहिट फिल्में दी है. अब वे अपनी फैमिली के साथ पूरा वक्त बनाना चाहते हैं. अक्षय एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक केयरिंग पति और पिता भी हैं. खास मौकों पर वे अपनी फैमिली के साथ खूब इंज्वॉय करते हैं जिसका सबूत सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










