ePaper

‘धोनी'' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Updated at : 15 Oct 2016 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
‘धोनी'' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

मुंबई: फिल्म निर्माण क्षेत्र की कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने आज कहा कि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स आफिस पर 204 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म निर्माताओं का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी के […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्म निर्माण क्षेत्र की कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने आज कहा कि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स आफिस पर 204 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

फिल्म निर्माताओं का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान एम एस धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ने भारत में 175.7 करोड़रपये, जबकि विदेश में 29 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई.
नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है. ‘एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरीज ‘ धोनी के जीवन पर अधारित है. देश के छोटे शहर रांची से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छा जाने वाले धोनी की जिंदगी पर बनी दिलचस्प फिल्म में उनके पिता का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola