ePaper

‘शिवाय'' के नये गाने में अजय-एरिका का रोमांस, ऑनस्‍क्रीन किस करते दिखे ‘सिंघम''

Updated at : 22 Sep 2016 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
‘शिवाय'' के नये गाने में अजय-एरिका का रोमांस, ऑनस्‍क्रीन किस करते दिखे ‘सिंघम''

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का नया गाना ‘दरखास्त’ रिलीज हो गया है. पिछले काफी दिनों से इस गाने की चर्चा थी क्‍योंकि इस गाने में अजय पहली बार ऑनस्‍क्रीन किस देते नजर आ रहे हैं. गाने में अजय और एरिका (ओल्‍गा का किरदार) के बीच रोमांटिक सीन फिल्‍माये गये हैं. यह एक […]

विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का नया गाना ‘दरखास्त’ रिलीज हो गया है. पिछले काफी दिनों से इस गाने की चर्चा थी क्‍योंकि इस गाने में अजय पहली बार ऑनस्‍क्रीन किस देते नजर आ रहे हैं. गाने में अजय और एरिका (ओल्‍गा का किरदार) के बीच रोमांटिक सीन फिल्‍माये गये हैं.

यह एक रोमांटिक गाना है. इस गाने को सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह ने गाया है. इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मिथून हैं और गाने के बोल सैय्यद कादरी ने लिखे हैं. इस गाने में अजय और एरिका की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है.

दर्शकों के बीच हैरानी का विषय बना हुआ है कि क्‍यों अजय देवगन ने 25 सालों बाद अपनी किसिंग पॉलिसी क्‍यों तोड़ी? दरअसल माना जा रहा है कि य‍ह सीन फिल्‍म की डिमांड थी. इसलिए अजय देवगन के पास इस सीन को करने के अलावा और कोई चारा नहीं था.

सूत्रों की मानें तो अजय देवगन की कभी भी नो किसिंग पॉलिसी नहीं थी. ‘शिवाय’ एक एक्‍शन-रोमांटिक फिल्‍म हैं. इसी कारण फिल्‍म की डिमांड के अनुसार फिल्‍म में कुछ इंटीमेट सीन भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola