‘पार्च्ड'' के ऑनलाइन लीक होने पर अजय देवगन ने दिया चौंकानेवाला बयान

हाल ही में अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘पार्च्ड’ का ट्रेलर रिलीज किया. अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ बोल्ड सीन्स ऑनलाइन लीक हो गये थे जिसके कारण फिल्म खूब चर्चा में रही. जब अजय देवगन से इस बारे […]
हाल ही में अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘पार्च्ड’ का ट्रेलर रिलीज किया. अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ बोल्ड सीन्स ऑनलाइन लीक हो गये थे जिसके कारण फिल्म खूब चर्चा में रही. जब अजय देवगन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा लेकिन चौंकाने वाला बयान दिया है.
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान जब अजय देवगन से फिल्म के इंटीमेट सीन्स के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा,’ आपने सीन्स देख लिए ना, तो आप खुश हैं? आप जैसे लोगों की वजह से पायरेसी होती है. अब तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में क्या है और क्या नहीं है.’
वहीं जब अजय से पूछा गया कि फिल्म के लीक हो जाने से एक प्रोड्यूसर को कितना असर पड़ता है ? उन्होंने जवाब दिया,’ यह बहुत बड़ी समस्या है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिल्में बनना बंद हो जायेगी. हाल ही में लीक हुई एक फिल्म के निर्माता मुझसे मिले थे, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, उनकी आंखों में आंसू भरे थे.’
उन्होंने आगे कहा,’ मुझे लगता है यह एक जिम्मेदारी है जो हमारे साथ-साथ ऑडियंस भी उठाये. वाकई एक निर्माता अपना बहुत कुछ दांव पर लगाकर एक फिल्म बनाता है और जब फिल्म ऑनलाइन लीक हो जाती है तो लोगों के लिए आसान होता है डाउनलोड कर के देख ली कहना. लेकिन उनका क्या जो बरबाद हो जाते हैं.’
अजय देवगन निर्मित और लीना यादव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुरवीना चावला, तनिष्ठा चटर्जी और आदिल हुसैन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 24 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है. भारत में फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




