कैटरीना ने खोला राज, कहा- ‘पिछले दो साल मुश्किलों भरे थे लेकिन...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2016 11:59 AM
नयी दिल्ली: अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर इस साल ही शुरुआत में ही एकदूसरे से जुदा हो गये थे. दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे संग रिलेशनशिप में थे. हाल ही में अपने एक बयान में कैटरीना ने कहा उनकी जिंदगी के पिछले दो वर्ष मुश्किलों से भरे थे लेकिन यह फिल्मों की वजह […]
नयी दिल्ली: अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर इस साल ही शुरुआत में ही एकदूसरे से जुदा हो गये थे. दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे संग रिलेशनशिप में थे. हाल ही में अपने एक बयान में कैटरीना ने कहा उनकी जिंदगी के पिछले दो वर्ष मुश्किलों से भरे थे लेकिन यह फिल्मों की वजह से नहीं था.
अपने जीवन के मुश्किल समय के बारे में विस्तारपूर्वक कुछ बताये बिना, 33 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के इस पडाव को अपनी यात्रा के एक हिस्से के रुप में लिया है. बता दें कि कैटरीना हाल ही में अपने पुराने फ्लैट में वापस आ गई हैं. इससे पहले वो उसी फ्लैट में रह रही थी जिसमें रणबीर भी उनके साथ रहते थे.
कैटरीना ने कहा, ‘यह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था लेकिन इसके लिए मेरी फिल्में जिम्मेदार नहीं थी. यह मेरे लिए अन्य कारणों से मुश्किलों से भरा था. जीवन में यह होता है. यह आपको ऐसे समय में ले जाता है और आपको यह देखना होता है कि यह आपको कहां लेकर जाता है.’
उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होता है आप उंचा, बहुत उंचा जाते हैं और फिर कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाती हैं.’ अभिनेत्री ने कहा कि वह इस अनुभव से परेशान नहीं होती हैं क्योंकि यह उनके लिए सीखने वाली चीज है. बता दें कि कैटरीना की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है.
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने आपको बहुत भाग्यशाली समझती हूं कि मैं बहुत समय तक खुद को उंचाई पर देखा है. इसलिए मैं इस अनुभव को उस तरह नहीं देखती.’ 9 सितंबर यानि आज कैटरीना की फिल्म ‘बार बार देखो’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म में उनके आपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










