ePaper

अजय देवगन ने लगाया करण जौहर और केआरके पर आरोप, जानें काजोल का रियेक्‍शन?

Updated at : 02 Sep 2016 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन ने लगाया करण जौहर और केआरके पर आरोप, जानें काजोल का रियेक्‍शन?

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है जिसे बड़ी टक्‍कर माना जा रहा है. लेकिन अजय देवगन को संदेह है कि करण जौहर और कमाल आर खान (केआरके) एकसाथ मिलकर उनकी फिल्‍म को नुकसान पहुंचानें की कोशिश कर […]

विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ और करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दीवाली के मौके पर रिलीज हो रही है जिसे बड़ी टक्‍कर माना जा रहा है. लेकिन अजय देवगन को संदेह है कि करण जौहर और कमाल आर खान (केआरके) एकसाथ मिलकर उनकी फिल्‍म को नुकसान पहुंचानें की कोशिश कर रहे हैं.

अजय की पीआर कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है कि जिसमें उन्‍होंने करण जौहर और कमाल आर खान पर ‘शिवाय’ को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. इसके अलावा अजय ने केआरके और उनके सह निर्माता कुमार मंगत के बीच हुई बातचीत को की एक रिकोर्डिंग भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

वहीं अजय देवगन की पत्‍नी और अभिनेत्री काजोल का भी रियेक्‍शन सामने आया है. उन्‍होंने ट्विटर पर ‘शॉकिंग’ लिखकर ऑडियो टेप का लिंक शेयर किया है.

इस टेप में केआरके कहते नजर आ रहे हैं कि वो इसलिये करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में बुरा नहीं कह सकते क्‍योंकि करण की तरफ से उन्‍हें 25 लाख रुपये मिले है. यही कारण है कि करण जौहर शक के दायरे में आ गये हैं, इसलिये अजय ने उनके खिलाफ जांच की मांग की है.

वहीं केआरके ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो इस बारे में आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे और अजय देवगन द्वारा लगाये गये सभी आरोपों का विस्‍तार से जवाब देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola