सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 अभिनेत्रियों की सूची में दीपिका पादुकोण भी शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2016 8:45 AM

विज्ञापन

मुंबई : दुनिया की दस सबसे कमाऊ अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है. फोर्ब्स के द्वारा जारी लिस्ट में उन्हें 10वें स्थान पर जगह मिली है. इस सूची में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लारेंस ने सालाना 308 करोड़ रुपये कमाई के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है. वहीं दूसरी ओर सालाना 67 […]

विज्ञापन

मुंबई : दुनिया की दस सबसे कमाऊ अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है. फोर्ब्स के द्वारा जारी लिस्ट में उन्हें 10वें स्थान पर जगह मिली है.

इस सूची में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लारेंस ने सालाना 308 करोड़ रुपये कमाई के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है. वहीं दूसरी ओर सालाना 67 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दीपिका ने शीर्ष दस कमाऊ अभिनेत्रियों में जगह बनाई है.

इस सूची में मेलिसा मैकार्थी, स्कारलेट जॉनसन, जेनिफर एनिस्टन, फेन बिंगबिंग, चार्लीज थेरोन, एमी एडम्स, जूलिया रॉबट्र्स और मिला कुनिस का नाम भी शामिल हैं. फोर्ब्स के अनुसार, इन दस अभिनेत्रियों ने 1375 करोड़ रुपये पिछले एक साल में कमाया है जिसमें दीपिका की कमाई में उल्लेखनीय वृद्धिहुई है.



undefined



जेनिफर लारेंस

आपको बता दें कि डि़पल गर्ल दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी पिछले साल सुपरहिट रही.

यह सूची एक जून 2015 से एक जून 2016 तक की कमाई के आंकड़े को लेकर बनाई गई है, जिसमें एजेंट फीस और टैक्स दोनों शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola