‘विभूति जी'' संग न्यूयार्क में इंज्वॉय कर रही हैं ‘अंगूरी भाभी'', देखें तस्वीर

चर्चित टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही शुभांगी अत्रे न्यूयार्क में मस्ती करती दिखीं. सेट पर हमेशा ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आनेवाली ‘भाभीजी’ वेस्टर्न लुक में नजर आई. इतना ही नहीं शुभांगी अपने कोस्टार विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के साथ लंच इज्वॉय करती भी नजर दिखीं. इसी […]
चर्चित टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही शुभांगी अत्रे न्यूयार्क में मस्ती करती दिखीं. सेट पर हमेशा ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आनेवाली ‘भाभीजी’ वेस्टर्न लुक में नजर आई. इतना ही नहीं शुभांगी अपने कोस्टार विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के साथ लंच इज्वॉय करती भी नजर दिखीं.
इसी दौरान इसी शो की गोरी मेम यानि (सौम्या टंडन) भी दोनों के साथ इस टूर को इंज्वॉय करती नजर आई. दरअसल ये सभी कलाकार इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में थे.
— Shubhangi Atre (@ShubhangiAtre) August 21, 2016
Me at New York…..Awesome pic.twitter.com/2s66yQ11TF
— Shubhangi Atre (@ShubhangiAtre) August 21, 2016
वहीं इस मौके पर तिवारी जी (रोहिताश गौड़) नहीं दिखे क्योंकि उन्हें वीजा नहीं मिला. अफसोस की बात यह है कि पूरी टीम में से केवल रोहिताश का ही वीजा रिजेक्ट किया गया.
पहली बार यूएस टूर पर गई शुभांगी अत्रे ने यहां जमकर शुभांगी की और खूब मस्ती भी की. उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. एंड टीवी पर प्रसारित होनेवाला यह सीरीयल भारत के साथ-साथ विदेशो में भी पॉपुलर है.
दरअसल ‘भाभीजी घर पर है’ की पूरी टीम यहां होनेवाली परेड में शामिल होगी. बता दें कि यह अमेरिका में होने वाली 36वीं इंडिया डे परेड है, जिसे न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय कम्युनिटी के लोग सेलिब्रेट करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




