मुंबई में शूटिंग करते दिखे रितिक-यामी, देखें तसवीरें

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और यामी गौतम इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में दोनों की सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है. दोनों को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए दर्शक भी खासा उत्साहित हैं. सामने आई तस्वीर में दोनों स्टार बेहद क्यूट लग रहे हैं. […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और यामी गौतम इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में दोनों की सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई है. दोनों को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए दर्शक भी खासा उत्साहित हैं.
सामने आई तस्वीर में दोनों स्टार बेहद क्यूट लग रहे हैं. ब्लैक शर्ट में रितिक यामी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. यामी के हाथ में एक बैग नजर आ रही है तो रितिक के हाथ में हॉकी स्टिक नजर आ रहा है. खबरों की मानें तो दोनों फिल्म में एक नेत्रहीन कपल का किरदार निभा रहे हैं.
Spotted – #Hrithik and #Yami shoot for #Kaabil. Credit: Various pic.twitter.com/YSF3wOz3C1
— HrithikRules.com (@HrithikRules) July 26, 2016
यामी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. फिल्म में यामी का मर्डर हो जायेगा जिसके बाद रितिक उनके कातिलों से बदला लेंगे. यामी इस फिल्म को लेकर कड़े मेहनत कर रही है. यामी ने एक इंटरव्यू में बताया कि रितिक और यामी फिल्म में अंधे को किरदार निभा रहे हैं. यह एक्टर्स के साथ-साथ डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स के लिए भी चैलेजिंग है.
इसके अलावा रितिक जल्द ही आगामी फिल्म ‘मोहनजादड़ो’ फिल्म में दिखाई देंगे. आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें वे नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










