गरीबी उन्मूलन समारोह में हॉलीवुड सितारों संग हिस्सा लेंगी प्रियंका चोपड़ा

न्यूयार्क: बॉलीव़ड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा हॉलीवुड कलाकारों ह्यूग जैकमेन, उनकी पत्नी डेबोरा-ली और सलमा हायक के साथ एक गरीबी उन्मूलन समारोह की मेजबानी करेंगी. समारोह में मैटेलिका बैंड, गायिका रेहाना और सेलेना गोमेज भी हिस्सा लेंगी. न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क में 24 सितंबर को होने वाले पांचवें वार्षिक ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दूसरे मेजबानों में […]
न्यूयार्क: बॉलीव़ड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा हॉलीवुड कलाकारों ह्यूग जैकमेन, उनकी पत्नी डेबोरा-ली और सलमा हायक के साथ एक गरीबी उन्मूलन समारोह की मेजबानी करेंगी. समारोह में मैटेलिका बैंड, गायिका रेहाना और सेलेना गोमेज भी हिस्सा लेंगी.
न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क में 24 सितंबर को होने वाले पांचवें वार्षिक ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दूसरे मेजबानों में टीवी प्रस्तोता चेल्सी हैंडलर, नील पैट्रिक हैरिस और सेट मेयर्स शामिल हैं. गायक अशर भी कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे.
समारोह का आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय किए गए वैश्विक लक्ष्यों को लेकर जागरुकता फैलाना है. कार्यक्रम में केंड्रिक लमार और मेजर लैजर जैसे कलाकार प्रस्तुतियां देंगे.
इसी बीच प्रियंका कार्यक्रम के सिलसिले में ग्रैमी विजेता गायक अशर से मिलीं. 34 साल की अभिनेत्री ने ‘यू रिमांइड मी’ गाने के गायक से अपनी मुलाकात का ट्विटर पर जिक्र किया.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘अशर से मिलना मजेदार था. अशर और दूसरे लोगों के साथ ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल की मेजबानी करने को लेकर बहुत गौरव महसूस कर रही हूं.
So fun "ushering" in the day with you! Lol! Super proud to be hosting #GlobalCitizen with @Usher and so many others! pic.twitter.com/SBvk9dkdkI
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 26, 2016
प्रियंका और अशर अमेरिकी टॉक शो ‘टुडे’ में साथ नजर आएंगे. वहां दोनों ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को लेकर बातें करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




