ePaper

नवजोत सिंह सिद्धू ‘कपिल शर्मा शो'' में रहेंगे या नहीं, हो गया खुलासा

Updated at : 23 Jul 2016 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ‘कपिल शर्मा शो'' में रहेंगे या नहीं, हो गया खुलासा

हाल ही ऐसा खबरें आई थी कि कॉमेडी टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज की भूमिका निभा रहे क्रिकेटर से राजनेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू इस शो को अलविदा कह सकते हैं. लेकिन फैंस के खुशखबरी है कि सिद्धू इस शो में बने रहेंगे और अपने जुमलों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे. […]

विज्ञापन

हाल ही ऐसा खबरें आई थी कि कॉमेडी टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में जज की भूमिका निभा रहे क्रिकेटर से राजनेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू इस शो को अलविदा कह सकते हैं. लेकिन फैंस के खुशखबरी है कि सिद्धू इस शो में बने रहेंगे और अपने जुमलों से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे.

एक वेबसाइट से बातचीत में शो की क्रियेटिव प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने कहा,’ सिद्धू के ‘द कपिल शर्मा शो’ के छोड़ने की जो बात सामने आ रही है वो निराधार है. ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. ये खबर पूरी तरह से झूठी है.’

फिलहाल इस बारे में शो के होस्‍ट कपिल शर्मा और सिद्धू की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

सिद्धू उस वक्‍त सुर्खियों में आ गये थे जब उन्‍होंने राज्‍यसभा की सीट से इस्‍तीफा दे दिया था. इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि वो जल्‍द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होनेवाले हैं. इसी बीच ऐसी अटकलें लगनी शुरू हो गई कि वे ‘द कपिल शर्मा शो’ भी छोड़ने वाले हैं.

बताते चलें कि नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा का रिश्‍ता पुराना है. सिद्धू इससे पहले कपिल के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी जज की भूमिका निभा चुके हैं. शो में उनके ठहाकों और शेरों-शायरी को लोग खासा पसंद करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola