Drishyam 3 Worldwide Box Office: वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 का जलवा बरकरार, कमाई जान होंगे हैरान

दृश्यम 3 मोहनलाल फोटो- इंस्टाग्राम
Drishyam 3 Worldwide Box Office: शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, दृश्यम 3 ने वीकडेज में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. मूवी ने भारत में अब तक 68.60 करोड़ की कमाई कर डाली. इसी के साथ आइये जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन.
Drishyam 3 Worldwide Box Office: मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 भारत और विदेशों में बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम बरकरार रखे हुए है. मलयालम क्राइम थ्रिलर ने रिलीज के छह दिनों के भीतर ही भारत में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. दर्शकों की पॉजिटिव रिव्यू के दम पर मूवी वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितनी कमाई की.
दृश्यम 3 (मलयालम) ने कमाए इतने करोड़
sacnilk के अनुसार छठे दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने 4,668 शो में 6.45 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई 68.60 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 6.00 करोड़ कमाए. जिससे इसका कुल कलेक्शन 170.32 करोड़ हो गया है. दृश्यम 3 वाजा II के बाद 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 2026 की दूसरी मलयालम फिल्म भी है. 68.6 करोड़ के साथ, दृश्यम 3 ने लुसिफर (65.21 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अगला लक्ष्य पुलिमुरुगन (76.67 करोड़) है.
दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन-15.85 करोड़
- दूसरा दिन- 11.05 करोड़
- तीसरा दिन- 13.7 करोड़
- चौथा दिन- 13.85 करोड़
- पांचवां दिन- 7.7 करोड़
- छठा दिन- 6.45 करोड़
- टोटल- 68.60 करोड़
दृश्यम 3 के बारे में यहां जानिये
दृश्यम 3 कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है. मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी की भूमिका निभाई है, जो एक सुरक्षात्मक मुखिया हैं. मीना ने उनकी पत्नी रानी की भूमिका निभाई है. अंसीबा हसन ने अंजू, बड़ी बेटी की भूमिका निभाई है. एस्थर अनिल ने अनु, छोटी बेटी की भूमिका निभाई है. आशा शरथ ने आईजी गीता की भूमिका निभाई है, जो जॉर्जकुट्टी की प्रतिद्वंद्वी हैं.
यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










